लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से अंधे होने का खतरा? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: February 15, 2023 19:50 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो रात के अंधेरे में मोबाइल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस समय आपकी आंखों पर ज्यादा असर पड़ता है और इससे आपकी आंखों में कई और समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल किसी के लिए भी सही नहीं है। इससे आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है और इससे आपकी आईसाइट की क्वालिटी खराब भी हो सकती है।जानकारों इसे लेकर लोगों को बचने की सलाह देते है।

Smartphone Harmful Effects on Eyes: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा था जिसमें एक डॉक्टर द्वारा यह दावा किया गया था कि स्मार्टफोन के ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से एक युवती की आंखों की रौशनी टेंपरेरी तौर पर चली गई है। 

आपको बता दें कि इस पोस्ट को हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था और इसे लेकर यह दावा किया था। ऐसे में इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों में यह जिज्ञासा बढ़ी की क्या सच में हमारे स्मार्टफोन के इस्तेमाल से हमारी आंखों की रौशनी जा सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि इस मुद्दे पर क्या कहना है जानकारों का और इसे लेकर हमें क्या स्टेप्स उठाना चाहिए। 

क्या कहते है जानकार

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो लोगों को ज्यादा देर तक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे उनके आंखों पर बुरा असर पड़ता है और तकलीफें ज्यादा बढ़ती है। उनके अनुसार, जो लोग ज्यादा देर तक मोबाइल को ऐसे इस्तेमाल करते है तो इससे उनकी आंख की मसल्स स्ट्रेन रहती हैं और आंखों में दर्द, सिर दर्द, ड्राइनेस व विजन ब्लर की समस्या पैदा हो सकती है। 

यही नहीं फोन देखते समय काफी देर कर पलक नहीं झपकाने पर आपकी आंखों में ड्राइनेस, चुभन, जलन, ब्लर विज़न और ब्लरिंग की भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा ऐसे लोगों में लाइट सेंसटिविटी बढ़ जाती है जो आजकल लोगों में आम हो गई है। 

क्या कोई स्मार्टफोन के इस्तेमाल से हो सकता है अंधा?

जानकारों के अनुसार, अभी तक ऐसा कोई प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप के लंबे समय से इस्तेमाल से लोगों की आंखों की रौशनी जा सकती है। यही नहीं अभी तक यह भी साबित नहीं हो पाया है कि इनके इस्तेमाल से कोई टेंपररी या परमानेंटली अंधा भी हो सकता है। 

उनका कहना है कि इन चीजों के ज्यादा उपयोग से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे आपकी आईसाइट की क्वालिटी खराब हो सकती है। वहीं जानकार यह भी कहते है कि हर किसी को अंधेरे में स्मार्टफोन या लैपटॉप के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंधेरे में ज्यादा समय तक स्मार्टफोन को देखने से आपकी पुतलियों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यही नहीं इसके अलावा आपको कई और समस्या भी हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब