लाइव न्यूज़ :

नियमित जिम जाने वालों को हार्ट अटैक का खतरा क्यों अधिक, जानिए देश के शीर्ष कार्डियक सर्जन ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2021 19:52 IST

पुनीत राजकुमार ने 2002 की फिल्म "अप्पू" में एक प्रमुख किरदार के रूप में अपनी शुरुआत की और इसके बाद "अभि", "मौर्य", "अजय" और "अरासु" सहित कई सफल फिल्में कीं। पुनीत टेलीविजन पर एक लोकप्रिय प्रस्तोता भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल लाया गया था।आज लोग फिट रहने की चाह में जरूरत से ज्‍यादा ही एक्‍सरसाइज करते हैं। गंभीर रूप से वर्कआउट करना आपकी हार्ट के ल‍िए खतरनाक साबित हो सकता है। 

नई दिल्लीः ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कन्नड़ सिनेमा के स्टार और टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी। वह 46 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां धृति और वंदिता हैं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल लाया गया था। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

हैवी वेट लिफ्टिंग वालों पर ज्यादा रिस्क

ये तो सब ही जानते है क‍ि व्यायाम आपके लिए अच्छा है और आज लोग फिट रहने की चाह में जरूरत से ज्‍यादा ही एक्‍सरसाइज करते हैं। गंभीर रूप से वर्कआउट करना आपकी हार्ट के ल‍िए खतरनाक साबित हो सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक जिम में इंटेस वर्कआउट करने और हैवी वेट लिफ्टिंग वालों पर ज्यादा रिस्क है।

फिट किसे माना जाता है? जो युवा है, एक स्वस्थ दिखने वाला शरीर है और नियमित रूप से जिम जाता है? कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार के मामले देख सकते हैं। पिछले महीने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (41), और पिछले साल, अभिनेता चिरंजीवी सरजा (36) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

अब हर हफ्ते एक ऐसा मामला सामने आता

एशिया हार्ट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. रमाकांत पांडा ने कहा कि 20-25 साल पहले हम 30 साल और उससे कम उम्र के लोगों में 6 महीने में एक बार दिल का दौरा पड़ने का मामला सामने आते थे, लेकिन अब हर हफ्ते एक ऐसा मामला सामने आता है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और भारत के सर्वश्रेष्ठ हृदय सर्जनों में से एक डॉ. पांडा ने जोर देकर कहा कि व्यायाम करने के अच्छे और बुरे प्रभाव होते हैं और यह इस पर निर्भर करता है कि कोई इसे कैसे करता है। युवाओं में इस वजह से भी हार्ट अटैक की समस्‍याएं बढ़ रही है।

फिजिकल वर्कआउट के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें डॉ. रमाकांत पांडा ने ठीक से काम करने के तरीकों को सूचीबद्ध किया। प्रमुख हृदय सर्जन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शरीर को मध्यम स्तर के व्यायाम की आवश्यकता होती है। निम्न स्तर या उच्च स्तर की शारीरिक गतिविधि से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं, जिनमें से हृदय रोग सूची में सबसे ऊपर हैं।

सही तरीके से व्यायाम कैसे करेंः

5-10 मिनट के लिए वार्म-अप करें

20-30 मिनट का व्यायाम

5-10 मिनट शरीर को ठंडा करने के लिए।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि करनी चाह‍िए। मध्यम व्यायाम में चलने, जॉगिंग या तैराकी जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। शरीर को आराम देने की जरूरत है। ज्यादा करना सेहत के लिए सही नहीं हो सकता।

टॅग्स :जीमडॉक्टरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम