लाइव न्यूज़ :

तेजी से वायरल हो रहे H3N2 Virus से ऐसे करें खुद का बचाव, जानें लक्षण और एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: March 12, 2023 17:05 IST

जानकारों की माने तो इसे कोरोना जैसा मानकर डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके चपेट में आने पर कैसे बचा जाएगा, यह जानना बहुत जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में बहुत ही तेजी से H3N2 Virus फैल रहा है। अभी तक भारत के कई हिस्सों में इसके केस आ चुके है। ऐसे में हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है।

Influenza Prevention Tips: देश भर में काफी तेजी से इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस (H3N2 Influenza virus) बढ़ रहा है और इसके केस धीरे-धीरे सामने भी आने लगे है। दिल्ली-एनसीआर हो या दक्षिण भारत, इसके केस हर जगह मिल रहे है। ऐसे में लोगों में इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस को लेकर लोगों में काफी डर है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस से डरने की नहीं बल्कि इसे लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है ताकि आप इसके चपेट में न आए। 

ऐसे में आइए जान लेते है कि यह इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस है क्या और किसी को कैसे पचा चलेगा कि वह इससे संक्रमित हो गया है। यही नहीं इससे कैसे बचा जा सकता है और इस वायरस से किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

क्या है इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस 

जानकारों की माने तो इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस मानू फ्लू चार किस्म के होते है। इन्फ्लूएंजा के चार टाइप A, B, C और D होते है और इसी इन्फ्लूएंजा A का सब टाइप H3N2 वायरस है। आमतौर इस वायरस के चपेट में आने पर आप में बुखार और बदन दर्द होने के साथ खांसी-जुकाम होने लगती है। 

इस वायरस का यह भी लक्षण है कि इसके चपेट में आने पर लोगों को काफी समय तक खांसी रहती है और इसके लक्षण को सही से समझने व पहचान करने के लिए कम से कम दो हफ्ते लगते है। 

इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस से संक्रमित होने पर करें ऐसे बचाव

ऐसे में जो लोग इस इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस से संक्रमित हो जाते है, उन्हें जितना हो सके शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए और बुखार आने पर पैरासिटामोल और एंटीवायरल दवाईयां लेना चाहिए। यही नहीं ऐसे मरीजों को कफ आने के बाद कफ का सीरप लेना चाहिए साथ भाप भी लेना चाहिए। 

यही नहीं जानकार खानपान में जिंक, मल्टी-विटामिन और फलों को भी शामिल करने और फैटी फूड से बचने की सलाह देते है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

अगर आप इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस से संक्रमित हो गए हैं या नहीं भी हुए है तो खुद का ऐसे बचाव करें। आप जब कभी भी बाहर निकलें तो मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। यही नहीं खांसते और छींकते समय मुंह को ढक लें और फ्लू की वैक्सीन लगवा लें। 

जानकारों की माने तो जिन लोगों को हार्ट डिजीज, डायबिटीज या फिर इम्यूनिटी कमजोर है उन्हें इस वायरस से बचकर रहना चाहिए। यही नहीं खांसी और जुकाम होने पर लापरवाही नहीं बल्कि तुरन्त डॉक्टर को कंसल्ट करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब