लाइव न्यूज़ :

इंदौर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की तादाद 22 हुई, जानिए स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचने के उपाय

By भाषा | Updated: December 11, 2018 17:27 IST

मौसम खराब होने के साथ स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं, लेकिन अगर इस बीमारी को अच्छी तरह से जान-समझ लिया जाए तो इसे पहचानना और इससे बचना भी आसान हो जाएगा। 

Open in App

स्थानीय अस्पतालों में भर्ती दो और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही मौजूदा वर्ष में यहां इस घातक बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 तक पहुंच गयी है। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के जिला प्रभारी डॉक्टर अमित मालाकार ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित पाये गये नये मरीजों में 73 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इलाज के बाद फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मालाकार ने बताया कि एक जनवरी से अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के आठ मरीज दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सात लोग इंदौर जिले के ही रहने वाले थे जबकि एक अन्य मरीज बड़वानी जिले से इलाज के लिये इंदौर शहर पहुंचा था।

क्या है स्वाइन फ्लूस्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस की रोग है जो कि सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है। यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के  एच1एन1 स्ट्रेंस के कारण होता है। हालांकि H1N2,H3N1 और H3N2 के रूप में अन्य सूअरों में मौजूद रहते हैं। हालांकि लोगों में स्वाइन फ्लू होना सामान्य नहीं है, मानवीय संक्रमण कभी-कभी होते हैं, मुख्यतः संक्रमित सूअरों के साथ निकट संपर्क में आने के बाद से यह हो सकता है। मौसम खराब होने के साथ स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं, लेकिन अगर इस बीमारी को अच्छी तरह से जान-समझ लिया जाए तो इसे पहचानना और इससे बचना भी आसान हो जाएगा। 

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण 1. नाक का लगातार बहना, छींक आना2. कफ, कोल्ड और लगातार खांसी 3. मांसपेशियां में दर्द या अकड़न 4. सिर में भयानक दर्द5. नींद न आना, ज्यादा थकान 6. दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना7. गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां1. बार-बार साबुन और पानी से अपने हाथ धोएं2. जब खांसी या छींक आए तो अपने मुंह और नाक को एक टिश्यू से ढक लें 3.  इस्तेमाल किए टिश्यू का तुरंत और सावधानी के साथ निपटान करें। उन्हें एक बैग में डाल कर फिर पात्र में फेंकें4.  स्वच्छ कठोर सतहों (उदाहरण के लिए दरवाजे के हैंडल) को नियमित साफ रखें 5.  सुनिश्चित करें कि बच्चे इस सलाह का पालन करें

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब