लाइव न्यूज़ :

निपाह वायरस: क्या बढ़ रहा है खतरा? हेल्थ विभाग ने दी स्थिति की जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 16:48 IST

दक्षिण अफ्रीका ने भारत में जानलेवा निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है और देश के लिए फिलहाल “कोई तात्कालिक” खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनिपाह वायरस: क्या बढ़ रहा है खतरा? हेल्थ विभाग ने दी स्थिति की जानकारी

Nipah Virus Update: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में जानलेवा निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है और देश के लिए फिलहाल “कोई तात्कालिक” खतरा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वह राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) के साथ मिलकर काम कर रहा है, जो स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, “दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।” नयी दिल्ली में, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से मिली जानकारी का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस रोग के केवल दो मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि निपाह वायरस से संक्रमित दोनों नर्सों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है और दोनों की जांच रिपोर्ट में अब संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। निपाह वायरस पशुओं से फैलने वाला एक वायरस है, जो आमतौर पर चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलता है, लेकिन यह दूषित भोजन के जरिए या सीधे व्यक्ति से व्यक्ति में भी फैल सकता है। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय प्रवक्ता फोस्टर मोहाले ने कहा, “वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि इस स्तर पर प्रभावित देशों के बाहर जोखिम बहुत कम है और प्रवेश बिंदुओं(जैसे हवाई अड्डों या बंदरगाहों) पर जांच की कोई जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, “एनआईसीडी में प्रयोगशाला परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है और प्रमुख संसाधनों को मौजूदा प्रकोप से जुड़ी जानकारियों के अनुसार अद्यतन किया गया है।”

टॅग्स :निपाह वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यनिपाह वायरसः छह संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव’, केरल में संक्रमित व्यक्ति की हालत खराब, जानें लक्षण

स्वास्थ्यNipah virus outbreak: 24 वर्षीय युवक की मौत, 175 लोगों पर नजर?, मलप्पुरम में सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज, मदरसे, आंगनवाड़ी और कोचिंग केंद्र बंद, जानें अपडेट

स्वास्थ्यNipah Virus: क्या होता है निपाह वायरस? क्या हैं इसके लक्षण और इससे बचने का तरीके

स्वास्थ्यकेरल में निपाह वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद 14 वर्षीय लड़के की मौत

स्वास्थ्यNipah Virus: केरल में थम गया निपाह का कहर; 12 दिनों से नहीं आया नया मामला, सरकार ने कोझिकोड जिले से हटाई पाबंदियां

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम