लाइव न्यूज़ :

जबर्दस्त तरीके से वजन घटाएगा धनिया और खीरे का यह जूस सूप, जानें रेसिपी, डाइट चार्ट और घर में बनाने का आसान तरीका

By आजाद खान | Updated: January 22, 2022 19:17 IST

जानकारों का कहना है कि सर्दियों में मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है जिससे हमारा मोटापा बढ़ने लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देअकसर सर्दी में लोग मोटे होने की शिकायत करते हैं।ठंड में लोगों को मोटापा उनके गलत खानपान से होता है। ऐसे में जानकार सूप और जूस लेने की सलाह देते हैं।

Weight Loss Juice Recipe: सर्दियों (Cold) में अकसर लोग मोटापा बढ़ने की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम आपने खाने में तला और भुना हुआ फूड खूब खाना शुरू देते हैं। यही नहीं ठंड में पूरी और पराठे से भी लोगों के वेट बढ़ते हैं। जानकार कहते है कि सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म (Metabolism) भी काफी स्लो हो जाता है जिससे मोटापा बढ़ने लगता है।

इसलिए सर्दियों में भी हमें अपने खानपान के बीच अपने डाइट और हेल्थ (Health) का ख्याल रखना चाहिए। वेट लॉस (Weight Loss) के लिए सबसे अच्छा और असरदार तरीका जूस और सूप होता है। ठंडे में सूप के साथ जूस का भी सेवन करना चाहिए, इससे आपका फिटनेस अच्छा रहता है। ऐसे में पेश है वजन घटाने के लिए आज हम जानेगे एक ऐसे जूस और सूप के बारे में जिसे इस्तेमाल कर आप कुछ दिनों में अपने वेट लॉस में असर देखेंगे। 

वेट लॉस के लिए धनिया पत्ती, एलोवेरा और खीरा से बना जूस सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। डॉक्टर भी इस जूस के सेवन करने की सलाह देते हैं। यह जूस बनाना काफी आसान है और आपको इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो आइए जानते है कि इस जूस को कैसे बनाया जाता है। 

खीरा और धनिया के जूस बनाने के लिए रेसिपी चार्ट (Weight Loss Juice Recipe Chart) 

एक खीराधनियापत्ती करीब आधी कटोरी नींबू का रस 1 चम्मच अदरक 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआएलोवेरा जूस 1 चम्मच पानी आधा गिलास

जब हमारा रेसिपी चार्ट रेडी हो जाएगा तो हमें इसे तैयार करना होगा। खीरा और धनिया के जूस को तैयार करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

ये हैं खीरा और धनिया के जूस बनाने की आसान रेसिपी (Weight Loss Juice Recipe) 

इस जूस को बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए रेसिपी को फॉलो करना होगा। 

इस जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको खीरा को छीलना होगा।इसके बाद आप धनिया पत्ती, एलोवेरा के जूस और अदर को मिलाकर किसी ब्लेंडर में पीस लें। इसे पीसते वक्त आधा गिलास पानी भी जरूर डालें।  फिर आप अब इस जूस को छन्नी से छान लें और किसी गिलास में निकाल कर रख लें। इसके बाद खीरा और धनिया के तैयार जूस में नींबू के रस को मिला दें।अब आपका जूस तैयार हो गया है। जानकारों का कहना है कि इस जूस को एक महीने तक लगातार पीने से आपका वजन कम होने लगेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरसर्दियों का खानाडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब