लाइव न्यूज़ :

National Family Planning Programme: गर्भ निरोधकों की खरीद पर रिपोर्ट  भ्रामक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2023 13:51 IST

National Family Planning Programme: केंद्रीय चिकित्सा सेवा सोसायटी (सीएमएसएस), एक स्वायत्त निकाय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय खरीद एजेंसी है, जो राष्ट्रीय परिवार कार्यक्रम और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के लिए कंडोम की खरीददारी करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमई 2023 में परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे।कंडोम की वर्तमान मात्रा परिवार नियोजन कार्यक्रम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।मेसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड से 75 प्रतिशत मुफ्त कंडोम की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

National Family Planning Programme: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को उन रिपोर्टों को "भ्रामक" करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि गर्भ निरोधकों की खरीद में देश की केंद्रीय खरीद एजेंसी की विफलता के कारण भारत का परिवार नियोजन कार्यक्रम गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ऐसी रिपोर्टें गलत और भ्रामक जानकारी प्रदान करती हैं।" केंद्रीय चिकित्सा सेवा सोसायटी (सीएमएसएस), एक स्वायत्त निकाय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय खरीद एजेंसी है, जो राष्ट्रीय परिवार कार्यक्रम और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के लिए कंडोम की खरीददारी करती है।

मंत्रालय ने कहा, "सीएमएसएस ने मई 2023 में परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे और कंडोम की वर्तमान मात्रा परिवार नियोजन कार्यक्रम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।" वर्तमान में, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) को मेसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड से 75 प्रतिशत मुफ्त कंडोम की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

हाल की मंजूरी के आधार पर 2023-24 के लिए शेष 25 प्रतिशत की मात्रा सीएमएसएस द्वारा प्रदान करने की तैयारी चल रही है। बयान में कहा गया है कि एनएसीओ की आवश्यकता को एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड से ऑर्डर किए गए 6.6 करोड़ कंडोम के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

ऑर्डर वर्तमान में आपूर्ति के अधीन है और एक वर्ष की आवश्यकताओं के लिए मांगपत्र सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और सीएमएसएस के पास रखा जाएगा। बयान में कहा गया है कि सीएमएसएस द्वारा खरीद में देरी के कारण कमी का कोई मामला सामने नहीं आया है। सीएमएसएस ने चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न प्रकार के कंडोम की खरीद के लिए पहले ही निविदाएं प्रकाशित कर दी हैं और ये निविदाएं अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में हैं।

टॅग्स :Health and Family Welfare Departmentभारत सरकारमनसुख मंडावियाMansukh L. Mandaviya
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!