लाइव न्यूज़ :

Monsoon Skin Care Tips: बारिश और चिपचिपी गर्मी में भी चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये 5 टिप्स...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2024 12:35 IST

How To Keep Your Skin Healthy And Glowing in monsoon season: बारिश का मौसम हो और स्किन से जुड़ी कोई समस्या न हो ऐसा बहुत कम होता है, ऐसे में आप उमस और चिपचिपी गर्मी में भी अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं, हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपको मानसून के मौसम मुँहासे, एलर्जी और चकत्ते जैसी विभिन्न त्वचा समस्याओं से निजात दिलवाने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून में चेहरे की देखभाल कैसे करें?मानसून में मुंहासे वाली त्वचा की देखभाल कैसे करें?बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाएं?

Monsoon Skin Care Home Remedies in Hindi: बारिश का मौसम हो और स्किन से जुड़ी कोई समस्या न हो ऐसा बहुत कम होता है, ऐसे में आप उमस और चिपचिपी गर्मी में भी अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं, हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपको मानसून के मौसम मुँहासे, एलर्जी और चकत्ते जैसी विभिन्न त्वचा समस्याओं से निजात दिलवाने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।

शहद और ब्राउन शुगर स्क्रबचेहरे को निखार देने के लिए स्क्रब सबसे अच्छी चीज है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में तीन चम्मच ब्राउन शुगर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मलें और 15 मिनट बाद धो लें। यह घरेलू उपाय मुंहासों को रोकने में मदद कर सकता है और आपकी त्वचा को मुलायम और बेदाग बना सकता है।

आलू के टुकड़ेभले ही बारिश के मौसम में आपको गर्म-गर्म आलू के पकौड़े खाना पसंद हो लेकिन ये आलू आपको स्वाद के साथ अपनी त्वचा को निखार भी दे सकता है। आलू आपके मानसून मुँहासे से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं। आलू आपके पिंपल्स के लिए रामबाण औषधि की तरह काम कर सकता है। आलू को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें और प्रभावित जगह पर रगड़ें। ऐसा नियमित रूप से करें और आपके मुंहासे कुछ ही समय में दूर हो जाएंगे।

नीम की पत्तियां या नीम का तेलनीम पिंपल्स-मुँहासे के इलाज के लिए सबसे आसान और सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। बस कुछ नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे और अन्य प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

नियमित स्टीम लेनाआपको बस कुछ मिनटों के लिए अपने चेहरे को भाप देना है। इससे रोमछिद्रों को खोलने और मुंहासों को कम करने में मदद मिलेगी। गर्म पानी में कुछ नीम की पत्तियां मिलाने से आपको और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

साफ पानी से मुंह धोएंबाहर से घर आने के बाद हमेशा अपना चेहरा धोएं। जिन लोगों की त्वचा प्राकृतिक रूप से तैलीय है, उनके लिए अपना चेहरा साफ करने के बाद एस्ट्रिंजेंट का उपयोग करें। यह छिद्रों से बची हुई गंदगी और तेल को हटाने के लिए है। बता दें कि इस स्किनकेयर रूटीन का पालन करने के अलावा, मानसून के मौसम में आप क्या खाते हैं और क्या पीते हैं, इस पर भी ध्यान दें। मानसून के दौरान त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों को रोकने के लिए शराब से बचें, कॉफी की जगह हर्बल चाय लें और मसालेदार भोजन को ना कहें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्समानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमानसूनहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब