लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी में मानसून ऑप्थाक्वेस्ट कार्यक्रम, 150 से ज्यादा डॉक्टरों ने आंखों की नई तकनीकों के बारे में जाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 11:26 IST

डॉक्टरों को Eye विशेषज्ञों ने आंखों से जुड़ी अलग अलग तरह की बीमारियां, पहचान और इलाज के नए आयाम को लेकर विस्तार से बताया।

Open in App
ठळक मुद्देरेवाड़ी और आसपास के इलाकों से 150 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों को बताया गया कि रोजमर्रा की प्रैक्टिस में आंखों की जांच को गंभीरता से लेना क्यों जरूरी है।

रेवाड़ीः Eye-Q Eye Hospital और IMA रेवाड़ी ने मिलकर गुरुवार शाम मानसून ऑप्थाक्वेस्ट नामक एक खास मेडिकल कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के ज़रिए डॉक्टरों को आंखों की बीमारियां, इलाज की नई तकनीक और बेहतर देखभाल के तरीकों के बारे में जानकारी देना था। यह कार्यक्रम रेवाड़ी के किंग्स क्लब में आयोजित हुआ जिसमें रेवाड़ी और आसपास के इलाकों से 150 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मौजूद डॉक्टरों को Eye विशेषज्ञों ने आंखों से जुड़ी अलग अलग तरह की बीमारियां, पहचान और इलाज के नए आयाम को लेकर विस्तार से बताया।

इसमें रेटीना सर्जरी, विजन करेक्शन, ग्लूकोमा, आंखों के लेंस आदि को लेकर EYE Q अस्पताल के 7 डॉक्टरों ने बारी बारी से अपनी बात रखी। मकसद उन डॉक्टरों में आंखों को लेकर एक बेहतर समझ पैदा करने की थी जिनको विशेषज्ञता किसी और बीमारी को लेकर है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले डॉक्टरों को बताया गया कि रोजमर्रा की प्रैक्टिस में आंखों की जांच को गंभीरता से लेना क्यों जरूरी है।

उन्होंने यह भी सीखा कि कई बार अन्य बीमारियों के लक्षण भी आंखों में नजर आ सकते हैं, इसलिए जांच के दौरान सतर्क रहना जरूरी है। Eye Q अस्पताल के चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अजय शर्मा ने लेटेस्ट IOL (आंखों में लगने वाले लेंस) को चुनने की सही तकनीक के बारे में बताया। वहीं, एसोसिएट रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर गौतम यादव ने बच्चों में तिरछी आंखों से जुड़े मिथकों और सच्चाई को लेकर अपना व्याख्यान दिया।

डॉ. दीपेन्द्र वी. सिंह ने रेटिना सर्जरी के क्षेत्र में बीते 20 सालों में हुई तरक्की, डॉ. मैनक भट्टाचार्य ने ग्लूकोमा के इलाज में आ रहे बदलाव और डॉ. अभिनव सिंसिनवार ने जटिल मोतियाबिंद के मामलों में बेहतर नतीजे पाने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टरों के मन में रह गए सवालों के जवाब लिए Q & A सेशन के दौरान दिए गए। इस अवसर पर IMA रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा और सचिव डॉ. मनीष तनेजा भी मौजूद रहे।

टॅग्स :हरियाणाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम