खाना झट से पकाने से लेकर गर्म करने तक सब में काम आता है माइक्रोवेव ओवन, एक्सपर्ट्स से जानें इसके नुकसान और फूड बनाने का सही तरीका

By आजाद खान | Published: April 10, 2023 05:54 PM2023-04-10T17:54:40+5:302023-04-10T18:02:39+5:30

जानकार मानते है कि हमारे मोबाइल और कंप्यूटर की तरह माइक्रोवेव ओवन भी हमारे सेहत के लिए खतरनाक होता है। इससे शरीर को गंभीर बीमारियां भी होती है।

Microwave oven useful everything from cooking to heating food quickly know experts its disadvantages right way to cook food | खाना झट से पकाने से लेकर गर्म करने तक सब में काम आता है माइक्रोवेव ओवन, एक्सपर्ट्स से जानें इसके नुकसान और फूड बनाने का सही तरीका

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Lunch_box_and_microwave_oven.jpg)

Highlightsमाइक्रोवेव ओवन में बिना किसी मेहनत के जल्दी से खाना गर्म हो जाता है। यही नहीं काफी आसानी से इसमें खाना भी पक जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि माइक्रोवेव ओवन का ज्यादा इस्तेमाल करना सही आदत नहीं है।

Disadvantages Of Cooking In Microwave: जिस तरीके से किसी चीज का फायदा होता है उसी तरीके से उसका नुकसान भी होता है। ऐसा ही कुछ माइक्रोवेव ओवन के मामले में भी देखा गया है कि जब इसका इस्तेमाल किया जाता है तो आपका खाना तो गर्म हो जाता है लेकिन ये आपके सेहत पर बुरा असर डालता है। जानकार खाना बनाने या गर्म के लिए खाना बनाने वाले पुराने तरीके को तव्वजा देते है कहते है ऐसे ही खाना बनाया जाए साथ ही ऐसे ही गर्म भी किया जाए। 

ऐसे में आइए जानते है कि माइक्रोवेव ओवन में खाना गर्म करने या पकाने से क्या नुकसान होता है और हमें इससे कैसे बचना चाहिए। यही नहीं माइक्रोवेव ओवन में खाना को तैयार करने का सही तरीका क्या है, हम वे भी आज पता लगा लेंगे। 

माइक्रोवेव ओवन के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि हमारे फोन और कंप्यूटर की तरह हमारा माइक्रोवेव ओवन भी रेडिएशन छोड़ता है जिस कारण ये हमारे खाने पर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को माइक्रोवेव ओवन में मांस और दूध को गर्म न करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम मांस और दूध को इसमें गर्म करते है तो इसमें कार्सिनोजेन्स बनने लगते है जिससे कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारियां होने का डर रहता है। 

यही नहीं जब हम ओवन में खाना गर्म करते है तो उसमें मौजूद पोषक तत्व पर बुरा असर पड़ता है। इस दौरान खाना में मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी नष्ट हो जाते है। यही कारण है कि जितना हो सके उतना ही ओवन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ऐसे करें खाना गर्म

अगर आपको ओवन का सही से इस्तेमाल करना है तो आप इसमें केवल खाना गर्म करें और इसमें खाना न पकाएं। यही नहीं जब आप इसमें खाना गर्म करें तो आप ज्यादा देर तक खाना को गर्म न करें। इससे आपको परेशानी हो सकती है। यही नहीं जब कभी भी आप ओवन का इस्तेमाल करें तो इस दौरान आप कम से कम दो फीट की दूरी तय करें। 

खाना बनाने के लिए खाना पकाने के पारंपरिक तरीके ही काफी सही होते है। लेकिन अगर फिर भी आप ओवन का इस्तेमाल करना चाहते है तो कर सकते है लेकिन इससे आपके सेहत प्रभावित हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Microwave oven useful everything from cooking to heating food quickly know experts its disadvantages right way to cook food

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे