लाइव न्यूज़ :

Corona- Omicron: कोरोना और ओमीक्रोन से भी ज्यादा घातक है भविष्य में आने वाली महामारी, बिल गेट्स ने किया आगाह; सभी देशों की सरकारों से मांगी मदद

By आजाद खान | Updated: January 24, 2022 11:47 IST

बिल गेट्स के मुताबिक, पिछले साल कम से कम 9 अरब डोज को बांटा गया था। लेकिन इनमें से 1प्रतिशत से भी कम खुराक ही कम आय वाले देशों तक पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स ने भविष्य में आने वाले बीमारियों पर चिंता जताते हुए सतर्क रहने को कहा है।उन्होंने कहा कि हमें एचआईवी, टीबी और मलेरिया के बेहतर टीके बनाने पर जोर देना चाहिए।वे सभी देशों के सरकार से इस पर सामने आने की बात भी कही है।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने भविष्य में आने वाले बीमारियों पर अपनी चिंता जाहिर की है। बिल गेट्स ने कहा है कि चूकी कोरोना और ओमीक्रोन से पूरी दुनिया लड़ रही है, लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा खतरनाक भविष्य में आने वाले बीमारियां है। कोरोना के वजह से आज जहां पूरी दुनिया जूझ रही है, ऐसे में बिल गेट्स ने सभी देशों को सामने आने की बात कही है। बता दें कि बिल एंड मेलानिया गेट्स फाउंडेशन ने कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (CEPI) को 150 मिलियन डॉलर की राशि दान में दी है। यह बात उन्होंने इसी मौके पर कही है। 

बिल गेट्स ने क्या चिंता जताई है

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल गेट्स ने भविष्य में आने वाली बीमारियां या महामारियों को रोकने के लिए सरकार को सामने आने को कहा है। उन्होंने यह चिंता जताई की कुछ संभावित महामारियां अभी चल रहे कोरोना वायरस और ओमीक्रोन से भी ज्यादा घातक है। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले एचआईवी, टीबी और मलेरिया के लिए बेहतर टीके बनाने पर जोर देना चाहिए। बिल गेट्स ने सरकारों से इससे लड़ने के लिए सहयोग की भी अपील की है। 

कोविड टीका पर क्या बोले बिल गेट्स

बिल गेट्स ने कोविड टीका पर बोलते हुए कहा,  'नए टीके बनाना पर्याप्त नहीं है। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि टीका सभी पात्र लोगों तक पहुंच सके। कोविड के मामले में दुनिया सामूहिक रूप विफल रही है।' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले साल कम से कम 9 अरब डोज बांटा गया है, लेकिन इसका केवल 1 प्रतिशत ही काम में लाया गया है।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सओमीक्रोन (B.1.1.529)Coronaकोरोना वायरसबिल गेट्सBill & Melinda Gates Foundation
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब