नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने और खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक घटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास लोगों को मोटापे और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से दूर रखेंगे। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि ‘इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर’ युवराज दुआ के पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने पिता को चीनी का सेवन कम करने के लिए कहने का अनुरोध किया था। गत 11 वर्षों में 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं और 70,000 झीलें बनाई गईं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा कि गत पिछले 11 वर्षों में ‘जल संचय अभियान’ के तहत देश भर में लगभग 50 लाख कृत्रिम जल संग्रह संरचनाएं बनाई गई हैं और ‘अमृत सरोवर अभियान’ के तहत 70,000 झीलें निर्मित की गई हैं। देश के कई हिस्सों में गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का समय आ गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ पर प्रकाश डाला जिसके तहत पुरानी पांडुलिपियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाती है। मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि अगर उन्हें ऐसे दस्तावेज मिलें तो वे उनकी उचित सत्यापन और संरक्षण के लिए जानकारी साझा करें।
‘मन की बात' में कोरिया के किसानों की तारीफ, मुख्यमंत्री साय बोले : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कोरिया जिला के किसानों के “प्रेरणादायक” जल संरक्षण प्रयासों का उल्लेख किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रसारण सुनने के बाद कहा कि ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल जमीनी स्तर पर नवाचार का राष्ट्रीय मानक बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नगालैंड की पारंपरिक मोरूंग शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रथा के माध्यम से बच्चों में गणित और विज्ञान जैसे विषयों में रुचि पैदा की जा सकती है। नगालैंड की मोरूंग प्रणाली एक पारंपरिक सामुदायिक शिक्षा मॉडल है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक और जीवन कौशल सीखने के केंद्र के रूप में कार्य करता है।