क्या आप भी खाना खाने के बाद खाते हैं आम तो अभी छोड़ दें ये आदत, वरना सेहत को होगा नुकसान

By अंजली चौहान | Published: July 3, 2023 12:53 PM2023-07-03T12:53:19+5:302023-07-03T12:55:46+5:30

गर्मियों के मौसम में आम खाना सबको पसंद है लेकिन इसे खाने का एक समय होता है।

mango eating side effects Do you also eat mangoes after eating food then leave this habit now otherwise your health will be harmed | क्या आप भी खाना खाने के बाद खाते हैं आम तो अभी छोड़ दें ये आदत, वरना सेहत को होगा नुकसान

फाइल फोटो

Highlightsआम को रात के समय खाने से आपको शुगर लेवल बढ़ जाता हैआम ज्यादा खाने से पाचन में दिक्कत होती है आम खाने से वजन तेजी से बढ़ता है

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में आम आने के बाद इसे खाना हर किसी को पसंद है। आम इस सीजन हर कोई आम खाता है लेकिन इसका कोई समय तय नहीं होता लोग कभी भी आम खा लेते हैं कई बार खाना खाने के तुरंत बाद आम खाते हैं।

मगर आम खाने की आपकी ये चाहत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आम खाने से पाचन खराब हो सकता है और आपको फोड़े हो सकते हैं। हालांकि, अब सवाल ये उठता है कि आम खाने का सही वक्त क्या है और खाना खाने के बाद इसके क्या नुकसान होगा।

खाना खाने के बाद आम से क्या नुकसान?

- आम में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और इसमें मिठास भी बहुत होती है। अगर रात के समय खाना खाने के बाद आप आम खाते हैं तो इससे कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मोटापा बढ़ सकता है और कई अन्य तरह की दिक्कतें होती है। ऐसे में आपको रात के समय खाना खाने के बाद आम न खाकर दिन में खाना चाहिए।

- जिन लोगों को रात के समय आम खाने की आदत होती है उन्हें इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि यह आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने से आपके चेहरे और अन्य शरीर पर गर्मी से फोड़े-फुंसी हो जाते हैं। जिन लोगों की त्वचा बहुत सेंस्टिव होती है उन्हें रात के समय आम नहीं खाना चाहिए। 

- इसके अलावा जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है उन्हें रात के समय आम नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है।

- जानकारी के अनुसार, आज ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। हालांकि, दिन में खाने के बाद आप काम करते हैं तो ये पच ज्यादा और आपका वजन नहीं बढ़ता लेकिन रात के समय आप आम खाकर फौरन सो जाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

आम खाने का सही समय 

आम खाने का सबसे अच्छा समय लंच के दौरान का है। दिन के समय में आम खाने से आपको पेट संबंधी दिक्कतें नहीं होंगी और आफ इसे पचा भी पाएंगे। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस लेख में दिए गए सुझाव की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता। किसी भी तरह की सलाह मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Web Title: mango eating side effects Do you also eat mangoes after eating food then leave this habit now otherwise your health will be harmed

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे