लाइव न्यूज़ :

मुंबई में जनवरी से सितंबर तक मलेरिया, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस के मामलों में वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 20:49 IST

मुंबई में इस साल जनवरी से 15 सितंबर के बीच पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में मलेरिया, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में जनवरी से सितंबर तक मलेरिया, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस के मामलों में वृद्धि

मुंबई में इस साल जनवरी से 15 सितंबर के बीच पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में मलेरिया, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीएमसी की मानसून-रोग रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों से पता चला है कि हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू, ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ और ‘गैस्ट्रो’ के मामलों में गिरावट देखी गई। आंकड़ों के अनुसार, शहर में जनवरी से 15 सितंबर तक मलेरिया के 6,277 मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में इनकी संख्या 5,182 थी। हेपेटाइटिस के 913 मामले सामने आए, जबकि 2024 में इनकी संख्या 791 थी। चिकनगुनिया के 542 मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 366 थी।

इस वर्ष के पहले नौ महीने में डेंगू के कुल 2,724 मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में इनकी संख्या 3,435 थी, लेप्टोस्पायरोसिस के 558 मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 628 थी, तथा ‘गैस्ट्रो’ के 5,989 मामले सामने आए, जबकि 2024 में इनकी संख्या 6,599 थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "जनवरी से सितंबर 2025 के बीच मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि हुई है। हालांकि, अगस्त से सितंबर के बीच संख्या में कमी आई है, जो 2024 में देखी गई प्रवृत्ति के समान है। जलजनित रोगों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई।" बीएमसी ने कहा कि गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी वार्ड में कई सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। बयान में कहा गया है कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी के सभी अस्पतालों और प्रसूति गृहों में संबंधित कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया।

टॅग्स :मलेरिया आहार चार्टहेल्थ टिप्सMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!