लाइव न्यूज़ :

इस बीमारी से कम उम्र में हो गई थी मधुबाला की मौत, जानिये VSD रोग के कारण, लक्षण, इलाज

By उस्मान | Updated: February 14, 2019 19:11 IST

बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि मधुबाला दिल में छेद Ventricular Septal Defect (VSD) के साथ पैदा हुईं थी। यही वजह थी कि उनका 23 फरवरी 1969 को बहुत कम उम्र (36 वर्ष ) में ही निधन हो गया। 

Open in App

जहां एकतरफ पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही है, वहीं गूगल भारत की सबसे खूबसूरत अदाकारा रहीं मधुबाला का डूडल बनाकर उनका 86वां जन्मदिन मना रहा है। बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि मधुबाला दिल में छेद Ventricular Septal Defect (VSD) के साथ पैदा हुईं थी। यही वजह थी कि उनका 23 फरवरी 1969 को बहुत कम उम्र (36 वर्ष ) में ही निधन हो गया। 

लोग कहते हैं वो पूरब की वीनस थी। वीनस, सौन्दर्य और प्रेम की ग्रीक देवी। वीनस सच थी या कल्पना, पता नहीं। मधुबाला हक़ीक़त थी। वीनस के बारे में बस लोगों ने बस सुना था। मधुबाला को दुनिया ने देखा। लोग कहते हैं हिन्दी सिनेमा की ज़मीं पर ऐसा सरापा नूर फिर नहीं उतरा। लोग कहते हैं, वो अपने दौर में दुनिया की सबसे हसीन औरत थी।

ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला के दिल में छेद का तब चला, जब वह 1954 में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 1960 तक उनकी हालत बहुत ज्यादा  बिगड़ चुकी थी। वह फेफड़े के दबाव से भी पीड़ित थी, जिससे उन्हें हर समय खांसी रहती थी। चलिए जानते हैं कि VSD क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं। 

निलय सेप्टल डिफेक्ट क्या है? What is a ventricular septal defect?

एक वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट, या वीएसडी, दीवार में एक छेद है (सेप्टम) जो हृदय के दो निचले कक्षों (वेंट्रिकल्स) को अलग करता है। यह एक सामान्य हृदय दोष है जो जन्म से ही होता है।

दिल में छेद होने के लक्षण Symptoms of ventricular septal defect

वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट के लक्षण बच्चे के जीवन के पहले कुछ दिनों, हफ्तों या महीनों के दौरान दिखाई देते हैं और इसमें निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं-

त्वचा, होंठ और नाखूनों पर नीले रंग का निशानकम खानापीना, पनपने में विफलतावजन नहीं बढ़नातेज सांस लेना या सांस फूलनाबहुत जल्दी थकान होना 

दिल में छेद होने के कारण और जोखिम कारक Causes and risk factors of ventricular septal defect

शिशुओं में हृदय दोष (जैसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) का सही कारण ज्यादातर मामलों में अज्ञात है। हालांकि, आनुवांशिकी और पर्यावरणीय कारक इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। कभी-कभी, वीएसडी अन्य आनुवंशिक समस्याओं के साथ हो सकता है, जैसे डाउन सिंड्रोम।

कुछ शिशुओं को उनके जीन या गुणसूत्रों में परिवर्तन के कारण हृदय दोष होता है। दिल के दोषों को जीन और अन्य जोखिम कारकों के संयोजन के कारण भी माना जाता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि प्रेगनेंसी के दौरान मां क्या खाती है या मां द्वारा उपयोग की जाने वाली दवाइयाँ को कैसा असर है। 

दिल में छेद का इलाज Treatment of ventricular septal defect

डॉक्टर छेद के आकार और इसके कारण होने वाली समस्याओं के मद्देनजर उपचार की सलाह देते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि यदि छेद छोटा है, तो बच्चे को सर्जरी और अन्य उपचार की आवश्यकता नहीं हो सकती है क्योंकि छोटे वीएसडी अक्सर अपने आप ही बंद हो जाते हैं। हालांकि, यदि छेद बड़ा है, तो इसे बंद करने और गंभीर समस्याओं को रोकने के लिए ओपन-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

टॅग्स :मधुबालाहेल्थ टिप्सगूगलडूडलमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGoogle-searched cricketer in 2025: भारत के टॉप ट्रेंडिंग गूगल-सर्च किए गए क्रिकेटर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, देखें लिस्ट में कौन सबसे आगे

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत