लाइव न्यूज़ :

'लाइफ' चाहिए हमेशा 'हैप्पी' तो इन बातों को 'डायरी' में करें शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 13:48 IST

अगर आप अपने अंदाज में जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं तो आपको कुछ बातें जान लेनी बहुत जरूरी है।

Open in App

गौतम बुद्ध ने कहा था कि चलते, खड़े होते, बैठते या सोते हुए जो मन को शांत और सरल रख पाएगा वह शांति का सुख प्राप्त कर लेता है। लेकिन रोजमर्रा जिंदगी की भागम-भाग में हम इतने उलझ जाते हैं कि जिंदगी सरल बनने के बजाय कठिन बनने लगता है। जिंदगी के हर मोड़ पर इतनी परेशानियां आने लगती है कि हम हमेशा हारे-थके महसूस करते है। अगर आप जिंदगी का हर एक पल दिलचस्प और मजेदार बनना चाहते हैं तो आपके लिए नीचे कुछ ऐसी बातें दी जा रही है जिसे आपको फॉलो कर अपनी जिंदगी को आसान बना सकते हैं।

1. ध्यान करें 

ध्यान केवल भटकते विचारों को केंद्रित ही नहीं बल्कि उन विचारों से मुक्त होने की प्रकिया भी है जो जीवन को और मन को कमजोर बना रहे हैं।आइए देखते हैं कि ध्यान लगाने से क्या-क्या लाभ है। शांत चितएकाग्रता की प्राप्तिसटीक नजरियाबेहतर संवादतनाव मुक्त जीवनमानसिक और शारीरिक आरामबेहतर विचारसकात्मक जीवनऊर्जा से भरपूर  

2. ओ3म् का करें जप 

कहा जाता है कि संसार की रचना के बाद एक ध्वनि गूंजी वो थी ओ3म् । ओ3म् तीन अक्षरों से मिलकर बना है अ उ म् । अ का मतलब उत्तपन्न होना, उ का मतलब उठना और म का मतलब मौन होना। इन वर्णों के उच्चारण से जीवन सरल बन जाता है। ओ3म् से लाभ -  

1. हार्ट को चुस्त-दुरुस्त रखता है। 2. खून का प्रवाह अच्छा करता है। 3. थकान मिटाता है। 4. अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है। 

3. हमेशा मुस्कुराते रहें  

जीवन का सबसे पहला शर्त मुस्कुराना है। कहते है कि हमेशा कठिनाई का मुकाबला मुस्कुराकर करना चाहिए ताकि कठिनाई भी आपकी मुरीद हो जाए। एंड्री मोराइस ने कहा था कि मुस्कुराओ, क्योंकि हर किसी  में आत्मविश्वास की कमी होती है और किसी दूसरी चीज की अपेक्षा मुस्कान हमें ज्यादा आश्वस्त करती है। हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस निकलता है जो आपका मूड अच्छा करता है।आसपास का माहौल काफी खुशनुमा रहता है।   

4. खुद को जानें

जीवन को सरल बनाने के लिए खुद को जानना बेहद जरूरी होता है। जब तक आप खुद को नहीं जान पाएंगे तब तक आप जिंदगी की जद्दोजहद में उलझे रहेंगे। जिन लोगों में असुरक्षा की भावना होती है वे किसी भी काम में एकाग्रता नहीं कर पाते हैं।

कैसे खुद को जाने -  

1. आपको अपनी कुशलता को पहचानना पड़ेगा2. अपनी शक्ति को पहचनना पड़ेगा3. अपनी क्षमता को पहचानना पड़ेगा। 4. जिस काम में मजा आ रहा है उसे शौक से करना चाहिए। 

 

5. कुछ नया करते रहें 

अक्सर नए काम की शुरुआती दौर में काफी परेशानियां आती है। आपको काफी मेहनत करना पड़ता है। मेहनत इतना होता है कि आपके पास दो विकल्प होते हैं, पहला परेशानियों से भगना और दूसरा परेशानियों का डटकर मुकाबला करना। यह समय भगाने का नहीं बल्कि कुछ नया करने का होता है। ऐसे कठिन समय में ये कतई न कहें कि ये काम नहीं हो सकता बल्कि ये कहें कि मैं, यह कर सकता हूं। कुछ समय बाद आप पाएंगे कि आपने उस मुश्किल काम को कितनी सहजता और आनंद के साथ कर दिया। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य