लाइव न्यूज़ :

अगर खाने में करते है नमक का ज्यादा इस्तेमाल तो इससे हो सकती है आपको पथरी की शिकायत, किडनी स्टोन वाले मरीजों को इन चीजों से बनानी चाहिए दूरी

By आजाद खान | Updated: January 25, 2023 14:33 IST

जानकारों की माने तो जो लोग नमक का ज्यादा सेवन करते है, उन में पथरी की समस्या होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स खाने में कम नमक के इस्तेमाल की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देकिडनी स्टोन वाले मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।इन लोगों को अपने खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में जानकार ज्यादा नमक और अन्य चीजों से दूर रहने की सलाह देते है।

Kidney Stone Symptoms: हमारी खराब लाइफस्टाइल के कारण ही हमारी परेशानी बढ़ती है और हम बीमार पड़ते है। ऐसे में इन्ही बीमारियों में से एक बीमारी है पेट में पथरी की समस्या जिसके होने से हम में ज्वाइंट में दर्द और सूजन की परेशानी देखी जाती है।  जिन लोगों को पथरी है, उन्हें काफी सावधानी बरतने की जरूरत है और अगर वे जरा भी लापरवाही करते है तो इससे गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।

जानकारों की माने तो जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें कई चीजों से परहेज करना चाहिए। ऐसे में इन लोगों को कौन सी चीजों से परहेज करना और किडनी स्टोन के क्या-क्या होते है लक्षण, आइए जानने की कोशिश करते है।

कैसे पता चले की आप में है पथरी

जिन लोगों को यह समस्या होती है, तो इसके खूब ज्यादा चांस बन जाते है कि उन्हें पथरी की शिकायत हो गई है। ऐसे में इसका इलाज कराने से पहले इसका टेस्ट जरूर करा लें और जान लें कि आपको सच में पथरी हुई है या आपको कोई और समस्या है। 

जब किसी में किडनी स्टोन की आशंका होती है तो उन्हें टॉयलेट करते समय काफी दर्द होता है। यही नहीं इन लोगों के ज्वाइंट में दर्द और सूजन की समस्या भी देखी गई है। इसके अलावा इन लोगों को बार-बार टॉयलेट लगना और पेट में दर्द की भी परेशानी देखी जाती है। यही नहीं इन लोगों में बुखार का आना, जी मचलना और भूख नहीं लगना भी देखा गया है। 

पथरी वाले मरीज इन चीजों से करें परहेज

हेल्थ के जानकारों का कहना है कि हमें आम तौर पर नमक के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके उपयोग से आप में पथरी होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसके पीछे के कारण के बारे में बोलते हुए एक्सपर्ट्स कहते है जब आप ज्यादा नमक का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है तो इससे आपके यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपमें पथरी का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में जिन्हें यह पता चल जाए कि उन्हें पथरी हो गई है तो उन्हें कोल्ड ड्रिंक और चाय-कॉफी से दूरी बना लेनी चाहिए। यही नहीं इन लोगों को नॉनवेज और टमाटर के भी सेवन से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉनवेज में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो किडनी स्टोन वाले मरीजों के लिए खतरनाक साबित होती है। यही नहीं टमाटर में पाई जानी वाली ऑक्सलेट भी इन मरीजों के हेल्थ के लिए लाभकारी नहीं होते है और इससे उन्हें नुकसान होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सनमक
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब