लाइव न्यूज़ :

इनमें से 1 ही उपाय ट्राई कर लें, एक भी मच्छर नहीं भटकेगा आसपास

By उस्मान | Updated: February 23, 2018 16:15 IST

बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Open in App

मौसम में बदलाव होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मच्छरों से मलेरिया, बुखार, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी कई बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम आती हैं। लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो नीचे दिए नेचुरल उपाय आपके काम आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सिरदर्द ही नहीं, चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर करती है एस्पिरिन की गोली, ऐसे बनाएं फेसपैक 

1) नीम का तेल

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके स्मेल के कारण मच्छर दूर भागते हैं। आप नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल तेल मिलाकर शरीर के खुले हुए हिस्सों पर लगा सकते हैं। 

2) तुलसी

मच्छरों से छुटकारा पाने का यह एक बेहतर उपाय है। इसके लिए आपको खिड़की पर तुलसी के पौधे का गमला रखना चाहिए। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं, जो मच्छरों को बढ़ने से रोकते हैं। 

3) नींबू का रस

आप नींबू के रस में नीलगिरी का तेल मिलाकर खुले हुए हिस्सों में लगा सकते हैं। इन दोनों में एक्टिव कंपाउंड सिनेमाोल होता है। यह तत्व मच्छरों से राहत दिलाता है। 

4) कपूर

यह आपको आसानी से मिल सकता है। यह मच्छरों के लिए प्रभावी उपाय है। मच्छरों को भागने के लिए आप इसे कमरे में जला सकते हैं।  

5) लहसुन

बेशक कई लोगों को लहसुन के महक अच्छी नहीं लगती है लेकिन मच्छरों से राहत पाने का यह बढ़िया तरीका है। इसके लिए लहसुन की कुछ कली क्रश कर लें और उन्हें उबाल लें। इस पाने से रूम में स्प्रे करें। 

मच्छरों से बचने के लिए यह तरीके भी आजमाएं

-मच्छरों से बचने के लिए आपको फूलों के गमले, पानी के टैंक को  हर हफ्ते नियमित रूप से साफ करने चाहिए।  

-मच्छर पैदा ना हों इसके लिए आपको पानी की टंकी को कवर करके रखना चाहिए। 

-इसके अलावा अपने कूड़ेदान को कवर रखें, दिन के समय घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें क्योंकि डेंगू मच्छर सुबह के समय ही काटता है। 

मच्छर के काटने से हो सकती हैं ये बीमारियां

1) मलेरिया

एनाफिलिज मच्छर के काटने से आपको मलेरिया हो सकता है। तेज बुखार, ठंड और कंपकंपी, मांसपेशियों में दर्द, थकान,  जी मचलना उलटी और दस्त आदि इस बुखार के लक्षण है।

2) डेंगू

डेंगू, एक प्रकार के वायरस से होने वाला रोग है, जो डीज मच्छर के काटने से फैलता है। सिर दर्द, बदन दर्द, जी मचलना, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने होना इसके लक्षण हैं। 

3) चिकनगुनिया

यह उन वायरल बुखार में से एक है जो कभी कभी महामारी का रूप भी ले लेता है। जोड़ों में तेज होना, त्वचा पर धब्बेदार दाने दिखना, आंखों में इन्फेक्शन आदि इसके लक्षण हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब