लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बढ़ रहे कोविड केस!, स्वास्थ्य मंत्री ने ‘एच3एन2’ पर जारी की गाइडलाइन, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2023 22:13 IST

karnataka:भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में पिछले दो-तीन महीने से बुखार के साथ लगातार खांसी इन्फ्लूएंजा ए के उप स्वरूप एच3एन2 के कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्षण के मामले में डॉक्टर से मिलें और सख्ती से स्व-दवा से बचें।स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने इन्फ्लूएंजा ए के उप स्वरूप ‘एच3एन2’ फैलने के संबंध में उठाए जाने वाले एहतियातन कदमों पर विचार-विमर्श करने के लिए आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों की बैठक बुलायी। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि इस संबंध में केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरल संक्रमण के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे एहतियाती उपायों का पालन करें, किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टर से मिलें और सख्ती से स्व-दवा से बचें।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के लोग भीड़ वाले इलाके में जानें से बचें। गर्भवती महिलाएं हर प्रोटोकॉल का पालन करें। हीटवेव और तापमान में वृद्धि पर भी चर्चा की गई है। लू से बचाव में गाइडलाइन जारी की गई। पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें। 

सुधाकर ने कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमें इस पर (एच3एन2) ध्यान देने के लिए कहा। हमारे स्वास्थ्य आयुक्त और प्रधान सचिव ने इस संबंध में विचार-विमर्श किया है। एहतियातन कदम उठाने के संबंध में बैठक बुलायी।’’ अभी तक कर्नाटक में ऐसा कोई मामला नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार लक्षणों में से एक लगातार खांसी का रहना है।

जब ऐसे मामले आते हैं, तो क्या कदम उठाए जाएंगे और इलाज की कौन-सी पद्धति अपनायी जाएगी, इस पर विशेषज्ञों के साथ कल की बैठक में चर्चा की जाएगी।’’ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में पिछले दो-तीन महीने से बुखार के साथ लगातार खांसी इन्फ्लूएंजा ए के उप स्वरूप एच3एन2 के कारण है।

टॅग्स :कर्नाटककोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम