लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 220 करोड़ में हुआ गॉल-ब्लैडर से जुड़ी बीमारियों का इलाज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 3, 2023 15:22 IST

जम्मू कश्मीर में पिछले 33 महीनों के भीतर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जो इलाज किए गए उनमें सबसे बड़ी बीमारी गॉल-ब्लैडर से जुड़ी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में बीते 33 महीनों में पीेएम जन आरोग्य योजना के तहत सबसे ज्यादा गॉल-ब्लैडर का इलाज हुआजम्मू कश्मीर में गॉल-ब्लैडर की बीमारियों को दूर करने के लिए 220 करोड़ का भुगतान हुआ हैपिछले 33 महीनों में प्रदेश के 78209 लोगों के गॉल-ब्लैडर को ऑपरेशनों के जरिये निकाला गया है

जम्मू: जम्मू कश्मीर में पिछले 33 महीनों के भीतर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जो इलाज किए गए उनमें सबसे बड़ी बीमारी गॉल-ब्लैडर से जुड़ी हुई थी। यह सरकारी आंकड़ों से भी साबित हुआ है कि गॉल-ब्लैडर की बीमारियों को दूर करने के लिए 220 करोड़ का भुगतान किया गया है।

इन आंकड़ों के बाद अब तो यह भी कहा जाने लगा है कि प्रदेश में कैंसर के बाद जम्मू कश्मीर की जनता सबसे अधिक गॉल-ब्लैडरकी बीमारियों से जूझ रही है। प्राप्त आंकड़ों के बकौल पिछले 33 महीनों में प्रदेश के 78209 लोगों के गॉल-ब्लैडर को ऑपरेशनों द्वारा निकाला गया है और इसके लिए विभिन्न चिकित्सा संस्थानों को 220 करोड़ का भुगतान किया गया है।

इस पूरे प्रकरण में चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इस बीमारी से ज्यादातर पीड़ित कश्मीर से संबंध रखने वाले थे। करीब 66 फीसदी कश्मीरियों के गॉल-ब्लैडर के ऑपरेशन पिछले ढाई सालों में किए गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि कश्मीर घाटी में 52347 लोगों के गॉल-ब्लैडर के आपरेशन साल 2021 के बाद किये गए हैं, जिसके लिए सरकार ने 130 करोड़ का भुगतान किया है।

आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर में गॉल-ब्लैडर की बीमारी से सबसे अधिक ग्रस्त लोग बारामुला में थे और सबसे कम बांडीपोरा में थे। साल 2021 से अनंतनाग में 7489, बडगाम में 6712, बारामुला में 8764 और बांडीपोरा में 2221 मरीज थे। इसी प्रकार गंदरबल में 2433, कुलगाम में 3645, कुपवाड़ा में 3792 तथा पुलवामा में 5054 मामले सामने आए थे।

स्टेट हेल्थ एजेंसी के एक अधिकारी का मानना है कि प्रदेश में लोग इस योजना के तहत सबसे अधिक गॉल-ब्लैडर की बीमारियों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। इस संबंध में कई डाक्टरों का मानना था कि प्रदेश में खासकर, कश्मीर में लोगों के खानपान के पैटर्न के कारण लोगों को इस बीमारी से ज्यादा जूझना पड़ रहा है।

कश्मीर के एक प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर इम्तियाज अहमद वानी का मानना है कि पित्ताशय की पत्थरी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के शरीर से गॉल-ब्लैडर को ही निकाल देना अंतिम विकल्प होता है पर जम्मू कश्मीर में इसे प्राथमिक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम