लाइव न्यूज़ :

क्या आपकी सूंघने की क्षमता हो रही है कमजोर? हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत, शोध में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 19, 2023 11:24 IST

इस हालात में जानकार डॉक्टरों से तुरंत सलाह लेने का सूझाव देते है। उनके अनुसार, ऐसा नहीं करने पर लोगों की समस्या और भी बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसूंघने की क्षमता का कमजोर होना गंभीर बीमारियों के शुरू होने का संकेत है। इससे अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव डिज़ीज का खतरा रहता है।यही नहीं इससे डिप्रेशन के भी होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Health News: क्या आपकी सूंघने की क्षमता कम हो रही है या फिर कमजोर पड़ रही है? इस पर अगर आपका जवाब हां है तो यह एक चिंता का विष्य है। हाल में हुए एक शोध में यह पता चला है कि सूंघने की क्षमता का कमजोर होना गंभीर बीमारियों का संकेत है। 

इससे लोग अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के चपेट में आ सकते है। यही नहीं सूंघने की कैपेसिटी कम होना डिप्रेशन के भी एक संकेत हो सकते है। ऐसे में इस स्टडी में क्या और खुलासे हुए है, आइए जान लेते है। 

स्टडी से क्या पता चला है

अमेरिका में जॉन हॉपकिंस मेडिसिन के साइंटिस्ट के एक शोध में यह पाया गया है कि जिस शख्स की सूंघने की क्षमता जितनी कमजोर हो सकती है उसकी मेंटल स्थिति उतनी ही खराब हो सकती है। इस शोध में शामिल प्रोफेसर विद्या कामथ ने कहा है कि लोगों में सूंघने की क्षमता कई मायनों में प्रभावित करता है। 

बता दें कि अध्ययन ने इस संकेत को बेकार संज्ञान और सूजन से भी जोड़ कर देखा है। यह अध्ययन आठ साल तक चला था और इसमें दो हजार लोग हिस्सा लिए थे जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। ऐसे में इस तरह के लक्षण महसूस होने पर आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, जानकारों द्वारा यह एडवाइज दी जाती है। 

क्या कहते है जानकार

शोध में शामिल होने वाले प्रोफेसर कामथ ने कहा है कि जब किसी के सूंघने की क्षमता कमजोर होती है तो यह अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव डिज़ीज़ के शुरू होने का वार्निंग सिग्नल मिलता है। इस पर एनएचएस कहता है कि इस हालत में लोग जितनी जल्दी डॉक्टर की मदद लेंगे उन्हें उतनी ही जल्दी इसमें राहत मिलेगी। 

बहुत से लोग ऐसे हैं जो डिप्रेशन से परेशान है लेकिन वे अपना इलाज नहीं करवाते है और वे डॉक्टरों की भी मदद नहीं लेते है। ऐसे में इन हालत में भी डॉक्टरों की सलाह लेने की बात कही गई है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब