लाइव न्यूज़ :

क्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 19:16 IST

एपीवीएमए के अनुसार, बेरी में पाए गए कीटनाशक के ये अंश गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा नहीं करते, लेकिन एहतियात के तौर पर डाइमेथोएट वाले कुछ उत्पादों के उपयोग को अस्थायी रूप से रोकने का प्रस्ताव दिया गया है। अब आप क्या करें? सबसे पहले तो बेरी खाना बंद न करें। 

Open in App

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया के नियामक ने ब्लूबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी पर इस्तेमाल होने वाले एक आम कीटनाशक ‘डाइमेथोएट’ के उपयोग पर रोक लगा रखी है। यह पिछले एक साल से इस रोक की वजह कीटनाशक से जुड़ी कोई नई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है, बल्कि लोगों के बीच बेरी के बढ़ते खपत को ध्यान में रखते हुए यह रोक लगाई गई है। 

‘ऑस्ट्रेलियन पेस्टिसाइड्स एंड वेटरनरी मेडिसिन्स अथॉरिटी’ (एपीवीएमए) का कहना है कि अब लोग पहले से कहीं ज्यादा बेरी खा रहे हैं, इसलिए कीटनाशक के संभावित खतरे बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। एपीवीएमए का कहना है कि खास तौर पर दो से छह साल के बच्चों में खतरा अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है। 

आइए जानें कि ‘डाइमेथोएट’ क्या है और क्या बेरी खाना अब भी सुरक्षित है। डाइमेथोएट क्या है? ‘डाइमेथोएट’ एक कीटनाशक है जिसका उपयोग ऑस्ट्रेलिया में 1956 से हो रहा है। यह ऐसे रसायनों के समूह का हिस्सा है जो ‘एसिटाइलकोलीनएस्ट्रेज’ नामक एंजाइम को रोकते हैं। यह एंजाइम एक महत्वपूर्ण रसायन न्यूरोट्रांसमीटर के विघटन का काम करता है। 

जब यह प्रक्रिया रुक जाती है तो कीड़ों का तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है और वे मर जाते हैं। मनुष्यों सहित सभी स्तनधारियों में भी यही एंजाइम होता है, इसलिए इस तरह के कीटनाशक मनुष्यों के लिए भी जहरीला असर दिखा सकते हैं। इसी कारण ‘डाइमेथोएट’ के उपयोग और खाद्य पदार्थों पर मौजूद इसके अवशेषों के स्तर के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, ताकि लोग इसकी हानिकारक मात्रा के सेवन से बच सकें। 

खाने में कीटनाशक का कितना अंश सुरक्षित है? एपीवीएमए ने यह तय किया है कि हमारे भोजन से ‘डाइमेथोएट’ की अधिकतम कितनी मात्रा शरीर में जानी चाहिए। इसे ‘एक्यूट रेफरेंस डोज’ कहा जाता है, जो प्रति किलोग्राम शरीर के वजन पर 0.02 मिलीग्राम है। यह अधिकतम सीमा असर ना डालने वाली न्यूनतम सीमा से दस गुना कम है, यानी जिस मात्रा से कोई असर नहीं होता, उससे दस गुना कम मात्रा को सुरक्षित माना गया है। 

यह सीमा 2017 में तय की गई थी और यह आज भी विश्व स्वास्थ्य संगठन और कनाडा के मानकों के अनुरूप है। ऑस्ट्रेलिया की यह सीमा अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी की सीमा से भी कम है। तो आखिर बदला क्या है? हमारी खाने की आदतें बदल गई हैं। एपीवीएमए के पिछले आकलन के बाद से ऑस्ट्रेलिया में ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी की खपत 285 से 962 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 

बेरी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए तो अच्छा है, लेकिन इसका मतलब है कि बेरी में मौजूद डाइमेथोएट का वर्तमान स्तर (जैसे कि छोटे बच्चों के लिए रोजाना 0.0033 माइक्रोग्राम प्रति किलोग्राम वजन) दो से छह साल के बच्चों के लिए तय अधिकतम सीमा से ज्यादा हो सकता है। 

एपीवीएमए के अनुसार, बेरी में पाए गए कीटनाशक के ये अंश गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा नहीं करते, लेकिन एहतियात के तौर पर डाइमेथोएट वाले कुछ उत्पादों के उपयोग को अस्थायी रूप से रोकने का प्रस्ताव दिया गया है। अब आप क्या करें? सबसे पहले तो बेरी खाना बंद न करें। 

बेरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, और एपीवीएमए भी कहता है कि इससे नुकसान का खतरा बहुत कम है। सबसे आसान उपाय है-बेरी को अच्छी तरह धोकर खाना। फल और सब्जियां वैसे भी हमेशा धोकर ही खानी चाहिए। धोने से मिट्टी और हानिकारक कीटाणु निकल जाते हैं। 

धोने से ‘डाइमेथोएट’ पूरी तरह नहीं हटता, लेकिन इसकी मात्रा काफी हद तक कम हो जाती है। इस तरह आप बेरी सुरक्षित तरीके से खा सकते हैं और इसके लाभ भी लेते रह सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबच्चों में मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की होगी जांच?, केंद्र ने आरबीएसके का दायरा बढ़ाया

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी