क्या हर रोज साबुन से नहाना स्किन के लिए है खतरनाक? जानें इसके नुकसान और सोप के विकल्प

By आजाद खान | Published: June 18, 2023 12:38 PM2023-06-18T12:38:41+5:302023-06-18T12:49:19+5:30

जानकारों की अगर माने तो लोगों को मौसम के हिसाब से साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आम दिनों में नार्मल साबुन और सर्दी के दिनों में मॉइश्चराइजिंग सोप का यूज करना एक सही आदत माना जाता है।

Is bathing with soap everyday dangerous for skin disadvantages alternatives | क्या हर रोज साबुन से नहाना स्किन के लिए है खतरनाक? जानें इसके नुकसान और सोप के विकल्प

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Handmade_soap_cropped_and_simplified.jpg/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:India_-_Kolkata_street_shower_-_4133.jpg)

Highlightsनहाने के लिए अधिकतर लोग साबुन का ही इस्तेमाल करते है। साबुन से नहाने के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी है। यही नहीं अगर आप साबुन के इस्तेमाल से अगर बचना चाहते है तो आप अन्य विकल्प को भी तलाश कर सकते है।

Health Tips: लोग हर रोज नहाना काफी पसंद करते है और गर्मी में तो लोग कई बार नहा लेते है। ऐसे में नहाने के लिए लोग साबुन का ही इस्तेमाल करते है जिससे उनके शरीर का मैल निकल जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हर रोज साबुन से नहाने के कुछ फायदे भी है तो इसके कुछ नुकसान भी है। ऐसे में आइए जान लेते है कि साबुन से नहाने के क्या क्या नुकसान है और इसके बदले हमें क्या इस्तेमाल करना चाहिए। 

साबुन से नहाने के फायदे

जानकारों की अगर माने तो साबुन से नहाने से हमारा स्किन साफ, मुलायम, सुगंधित और स्वस्थ रहता है। ये त्वचा की झाइयां, डेड स्किन, बैक्टीरिया, फंगस, धूल, चेहर के मेकअप और शरीर की बदबू को हटा देती है। हर मौसम में साबुन के नहाने के अपने फायदे हैं और इसके कुछ नुकसान भी है। जानकार सर्दियों में मॉइश्चराइजिंग साबुन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। 

रोज साबुन से नहाने के नुकसान

हर रोज साबुन से नहाने से शरीर को कुछ नुकसान भी होते है। साबुन के नियमित उपयोग से त्वचा के नैचुरल ऑयल कम हो सकते हैं और पीएच संतुलन खराब हो सकता है। इस कारण आपकी त्वचा रूखी और सूखी भी हो सकती है। यही नहीं डेली नहाने के कारण त्वचा का स्ट्रेटम कोर्नियम (Stratum corneum) भी कमजोर हो सकता है जिससे सूरज की रौशनी, धूल, मिट्टी, आदि से बचाने में मुश्किल भी हो सकती है। 

इसले अलावा साबुन से नहाने से त्वचा पर मौजूद कुछ प्राकृतिक और लाभकारी बैक्टीरिया (microbiome) भी कमजोर हो सकता है हमारी त्वचा को स्वस्थ, नमी और संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कार है कि साबुन के बजाय लोगों को क्लींजिंग ऑयल, ड्राई ब्रशिंग और नैचुरल स्क्रब जैसे विकल्पों का उपयोग करना की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Is bathing with soap everyday dangerous for skin disadvantages alternatives

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे