लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2023: मोटापा को ऐसे दूर भगाएं!, करें ये आठ योगासन, इस बात का रखें ध्यान, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 20:34 IST

International Yoga Day 2023:  महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में पिछले 15 वर्षों में मोटापा बढ़ने की प्रवत्ति के पीछे की वजह बढ़ती आय, खान-पान की खराब आदतें और अस्वास्थ्य जीवन शैली है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम देशों ओर औद्योगिकृत देशों में यह सबसे अधिक है।धीरे-धीरे विकासशील देशों में भी आ रहा है।फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं।

International Yoga Day 2023: आज के समय में मोटापा काफी तेजी से बढ़ रही है। लोग लगातार इस पर मेहनत भी कर रहे हैं। वजन की अधिकता को अभिशाप माना जाता है। स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञों ने मोटापा बढ़ने के लिए अस्वास्थ्यकर भोजन और कम शारीरिक गतिविधियों को जिम्मेदार ठहराया है।

उल्लेखनीय है कि उन पुरुषों तथा महिलाओं को मोटा माना जाता है, जिनका ‘‘बॉडी मास इंडेक्स’’ 25.0 किलोग्राम/एम2 से अधिक या उसके समान पाया जाता है, जबकि बच्चों में मोटापा लंबाई के अनुपात में वजन के आधार पर मापा जाता है।

खान-पान की खराब आदतें और अस्वास्थ्य जीवन शैली

भारतीय महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में पिछले 15 वर्षों में मोटापा बढ़ने की प्रवत्ति के पीछे की वजह बढ़ती आय, खान-पान की खराब आदतें और अस्वास्थ्य जीवन शैली है। हर देश कुपोषण के दोहरे बोझ की ऐसी स्थिति में जा रहा है, जहां कुपोषित और अत्यधिक पोषित लोग एक साथ मौजूद हैं। पश्चिम देशों ओर औद्योगिकृत देशों में यह सबसे अधिक है लेकिन धीरे-धीरे विकासशील देशों में भी आ रहा है।

फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो गए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मोटापा एक गंभीर समस्या है, जिससे कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। लेकिन मोटापा कम करना भी आसान काम नहीं है। अगर आप आसान तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं।

लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा सुंदर दिखने के साथ-साथ स्लिम एंड फिट फिगर भी चाहती है। जाहिर है स्लिम फिगर में एक्सरसाइज और योगासन का अहम रोल है। लेकिन आलस्य या समय की कमी के कारण बहुत सी लड़कियां फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान नहीं दे पाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जो वजन कम करने के साथ तनाव कम करने में भी सहायक हैं। चलिए जानते हैं कि स्लिम ड्रिम बॉडी पाने के लिए आपको नियमित रूप से किन-किन योगासन का अभ्यास करना चाहिए।

1) उत्कटासन

इस आसन से हिप्स और थाइज की मसल्स का दर्द दूर होने के साथ उन्हें टोन मिलता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से इस आसन को करने से इन हिस्सों की मसल्स को मजबूती भी मिलती है।

2) वीरभद्रासन

इस आसन से आपके पैरों पर काम होता है खासकर इनर थाइज में। इससे पैरों का फैट कम होता है और मसल्स मजबूत बनती हैं। सबसे खास बात एक ही समय में दोनों पैरों का वर्कआउट हो जाता है।

3) नटराजासन

इससे हिप्स पर काम होता है और उन्हें बेहतर शेप मिलती है। इससे थाइज की बहारी और आंतरिक मसल्स को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं इससे पेल्विक से लेकर पंजों तक काम आता है।

4) नावासन

यह एक बेहद सरल आसन है जिससे आपके एब्स और इनर थाई टोन होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ने की कोशिश करें। अधिक लाभ पाने के लिए इस स्थिति में जितनी देर संभव हो रहें।

5) शलभासन

इससे आपकी बैक, बटक्स और हिप्स पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को जांघो के नीचे रखें। ठोड़ी को जमीन रखते हुए पैरों को बिना मोड़े ऊपर उठाएं। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें। धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर पहली स्थिति में लौट जाएं

6) पुर्वोत्तासन

इससे आपकी बाहरी जांघों पर काम होता है। इसके अलावा आर्म्स को स्ट्रेंथ और टोन करने में मदद मिलती है। इस मुद्रा में जब आप अपने पैर और हाथों के बल पर शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हैमस्ट्रिंग और ग्लट्स पर काम होता है।

7) अधो मुख श्वानासन

यह योगासन दिखने में आरामदायक है लेकिन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए काफी मुश्किल है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब हथेलियों और एड़ियों के बल पर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इससे आपकी कोर पर काम होता है।

8) साइड फिर्स पोज़

इससे कोर के अलावा आपकी थाई और ग्लट्स की मसल्स पर भी काम होता है। इसे करने के लिए आपके एक हाथ फर्श पर और दूसरा हाथ उसकी सीध में ऊपर ले जाना होता है। ऐसा करने से आपको थाई में दबाव महसूस होगा।

इस बात का रखें ध्यानरोजाना योगासन करने से न केवल वजन कम करने बल्कि की जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है, इस बात का ध्यान रहे कि यह एक लंबी क्रिया है और इसका परिणाम भी देर से देखने को मिलता है, इसलिए जल्दबाजी न करें।

टॅग्स :योग दिवससंयुक्त राष्ट्रयोगवजन घटाएंअंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम