लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day 2022: रोज 5-10 मिनट करें वक्रासन, डायबिटीज समेत इन रोगों में देता है चमत्कारी लाभ, जानिए इस योगक्रिया की विधि

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2022 13:27 IST

वक्रासन बैठ कर किए जाने वाले आसनों में एक महत्वपूर्ण आसन है। वक्रासन ‘वक्र’ शब्द से निकला है जिसका मतलब होता टेढ़ा। इस आसन में रीढ़ टेढ़ी या मुड़ी हुई होती है, इसीलिए इसका यह नाम वक्रासन रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवक्रासन डायबिटीज या मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छा योगाभ्यास माना जाता है। वक्रासन योग के नियमित अभ्यास से आप अपनी पेट की चर्बी कम कर सकते हैंवक्रासन से पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित सभी अंगों को सक्रियता मिलती है

International Yoga Day 2022 : डॉक्टर हर किसी को अपने शरीर को लचीला और स्वस्थय रखने की सलाह देते हैं। सदियों से ये सूक्ति भी लोकप्रिय है कि मनुष्य का स्वास्थ्य ही उसका असल धन होता है। ऐसे में योग की महत्ता काफी बढ़ जाती है। योग ना सिर्फ शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है बल्कि इसके कई रोगों में फायदे भी देखने को मिलते हैं। जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा, तब योग क्रियाओं और उनके फायदे के बारे में जानना और भी जरूरी हो जाता है। तो यहां हम उस योग क्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि कई अन्य रोगों में भी काफी फायदेमंद होता है।

वक्रासनः वक्रासन बैठ कर किए जाने वाले आसनों में एक महत्वपूर्ण आसन है। वक्रासन ‘वक्र’ शब्द से निकला है जिसका मतलब होता टेढ़ा। इस आसन में रीढ़ टेढ़ी या मुड़ी हुई होती है, इसीलिए इसका यह नाम वक्रासन रखा गया है। यह आसन ना सिर्फ रीढ़ की सक्रियता को बढ़ाता है, मधुमेह से आपको बचाता है बल्कि, डिप्रेशन को दूर करने में इसके चमत्कारी लाभ देखने को मिलते हैं। 

इस योग क्रिया को करने से पहले योग विशेषज्ञ भुजंगासन का अभ्यास करने की सलाह देते हैं। भुजंगासन करने के बाद सुखासन में बैठ जाएं। एक लंबी गहरी सांस लें तथा भीतर जितनी देर संभव हो रोक रखें। फिर मुख द्वारा सांस को बाहर छोड़ दें। इस प्रकार सात से आठ बार अभ्यास करें।

वक्रासन योगाभ्यासः दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं तथा ध्यान रखें कि दोनों पैर एक दूसरे के पास हो ना कि दूर रखें। अब बाएं पैर को उठाकर दाहिने जांघ के बगल में रख दें। इस दौरान कमर के ऊपर का शरीर बिल्कुल सीधा रखें एवं सिर सांसों को सामान्य रहने दें। एक गहरी सांस लें तथा बाएं पैर को घुटने के पास से हाथों से पकड़कर पेट की तरफ खींचे। पेट पर पड़ने वाले दबाव, खिंचाव पर ध्यान दें। मन में दस से पंद्रह गिनने तक इसी अवस्था में रहें फिर सांस बाहर छोड़ते हुए बाएं पैर को सामान्य अवस्था में लाएं। इसके बाद दोनों पैरों को सीधा करें तथा दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं। दोनों पैरों के साथ वक्रासन अभ्यास पूरा होने के बाद इस आसन का एक चक्र पूर्ण होता है। शुरुआत में आप तीन से पांच चक्र वक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।

वक्रासन के लाभ

डायबिटीज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण: वक्रासन डायबिटीज या मधुमेह को रोकने के लिए सबसे अच्छा योगाभ्यास माना जाता है। यह पैंक्रियास को सक्रिय करता है और सही मात्रा में इंसुलिन के स्राव में मदद करता है। इस तरह से यह डायबिटीज के कण्ट्रोल एवं प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है।

रीढ़ की हड्डी के लिए रामबाण: यह योगाभ्यास रीढ़ की हड्डी के लिए रामबाण माना जाता है। वक्रासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ-साथ इसको स्वस्थ बनाने में काफी मदद करता है।

वजन कम करने में लाभकारीः वक्रासन योग के नियमित अभ्यास से आप अपनी पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।  इस योगाभ्यास के दौरान पेट में अच्छा खास दबाब पड़ता है। इसे नियमित करने से धीरे धीरे पेट की चर्बी गलने लगती है। यही नहीं आप पेट की दूसरी परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं।

कमर दर्द से छुटकाराः  वक्रासन आप के कमर के ऐंठन को कम करते हुए इसे लचीला बनाता है और कमर दर्द से आपको छुटकारा दिलाता है।

डिप्रेशन से दिलाए निजातः आज के वर्क कल्चर में हर कोई डिप्रेशन का शिकार है। ऐसे में यह योग क्रिया काफी फायदा देता है।  इसके नियमित अभ्यास से आप डिप्रेशन पर काबू पा सकते हैं।

कब्ज, पाचन में भी फायदेमंद : वक्रासन से कब्ज में राहत मिलती है। और पाचन शक्ति को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इससे पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित सभी अंगों को सक्रियता मिलती है एंजाइम एवं हॉर्मोन के स्राव में मददगार साबित होती है।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय योग दिवसयोगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब