International Left-Handers Day: दिमाग तेज होने के साथ लेफ्टी लोगों को होता है स्ट्रोक कम खतरा

By उस्मान | Published: August 13, 2018 04:07 PM2018-08-13T16:07:30+5:302018-08-13T16:07:30+5:30

लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल भी बहुत अधिक होता है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार दायें हाथ के लोगों के मुकाबले बायें हाथ वालों का आईक्यू लेवल 140 ज्यादा होता है।

International Left-Handers Day: health benefits of being left handed | International Left-Handers Day: दिमाग तेज होने के साथ लेफ्टी लोगों को होता है स्ट्रोक कम खतरा

फोटो- पिक्साबे

भारतीय समाज में हम अपने सभी कार्यों को बाएं की जगह दाएं हाथ से ही करना उचित समझते हैं। बात चाहे भोजन करने की हो, पूजा करने की हो या फिर दान देने की हो, हम हमेशा बाएं हाथ का ही प्रयोग करते हैं। बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि हम सीधे (दाएं) हाथ से काम करे, उसी से खाना खाएं, उसी से लिखने की कोशि‍श भी करें। अगर कोई बाएं हाथ का उपयोग करता है तो उसे गलत समझा जाता है, टोका जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बाएं हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि लेफ्टी लोगों की संख्या काफी कम होती है। दुनिया के 90 प्रतिशत लोग दाएं हाथ से ही लिखते हैं, महज 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्टी हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले किसी भी तरह से कमजोर या साधारण होते हैं। बल्कि शोध से यह पता चला है कि बाएं हाथ को काम में लेने वाले ज्यादा प्रतिभाशाली होते हैं।

1) कमजोर नहीं होते लेफ्टी
हालांकि ऐसी पुरानी मान्यता है कि लेफ्टी असामान्य और कमजोर होते है, इसी वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों के बाए हाथ का उपयोग करने पर रोकटोक करते हैं, कई बार तो उन्हें डांट भी देते हैं। जबिक शोध पूरी तरह से इन पुरानी अवधारणाओं को नकार देता है।  

2) स्पोर्ट्स में भी अच्छे होते हैं लेफ्टी 
क्रिकेट से लेकर और दूसरे खेलों में लेफ्टी होने के अपने ही फायदे हैं। बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले लोग बॉक्सिंग, टेनिस जैसे खेलों में ज्यादा अच्छे होते हैं। आपको बता दे कि सौरभ गांगुली, पीवी सिन्धू सहित कई खिलाड़ी लेफ्टी ही हैं। 

3) आईक्यू लेवल होता है अधिक 
लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल भी बहुत अधिक होता है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार दायें हाथ के लोगों के मुकाबले बायें हाथ वालों का आईक्यू लेवल 140 ज्यादा होता है।

4) स्ट्रोक से जल्दी उबरने में आसानी 
इतना ही नहीं बाएं हाथ से काम करने वाले लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, लेफ्टी व्यक्ति राइटी की तुलना में स्ट्रोक जैसी समस्या से जल्दी उबर सकते हैं। 

5) यह भी हैं कुछ खास गुण 
लेफ्टी तेजी से बदलती हुई आवाजों को ज्यादा बेहतरी से सुन सकते हैं। लेफ्टी पैसा कमाने और खर्च करने में भी हमेशा आगे रहते हैं। हालांकि लेफ्टी लोगों को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता हैं।  

Web Title: International Left-Handers Day: health benefits of being left handed

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे