लाइव न्यूज़ :

World Cancer Day: कैंसर से बचने के लिए किसी भी कीमत पर डायट में शामिल करें ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: February 4, 2018 09:49 IST

वास्तव में कैंसर को रोकने के लिए डायट का भी अहम रोल है।

Open in App

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और जब इससे निपटने की बात आती है, तो इसे रोकने के लिए कोई एक उपाय काफी नहीं है। वास्तव में कैंसर को रोकने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इसमें आपकी डायट का भी अहम रोल है। हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को ख़त्म करने में मददगार हैं और आपको कैंसर से बचाती हैं। 

1) ब्रोकोली

गोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकोली में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा बंदगोभी और फूलगोभी की तरह इस सब्जी में एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसमें सल्फोरापेन नामक तत्व होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है और कैंसर वाले टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। 

2) टमाटर

टमाटर के बिना किसी भी सब्जी का स्वाद अधूरा है। टेस्टी होने के साथ-साथ इसके कई स्वस्थ्य फायदे भी हैं। इसमें लाइकोपेन और कैरोटोनॉयड तत्व होते हैं, जिनके कारण टमाटर का रंग लाल होता है। न्यूट्रीशन और कैंसर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टमाटर से कैंसर के कारण होने वाली सेल्स को डैमेज होने से रोकता है। 

3) लहसुन

जर्नल करंट ओपिनियन इन क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड मेटाबोलिक केयर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो पेट और आंत में कैंसर के लिए जिम्मेदार तत्वों को नष्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें एलिसिन नाम का एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व होता है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

4) चुकंदर

इसी अध्ययन के अनुसार, चुकंदर में एन्थोसाइनीन्स और रेसवेराटोल नाम के यौगिक होते हैं, जो कैंसर से लड़ने और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

5) हल्दी

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, हल्दी में क्युरक्यूमिन नाम का यौगिक होता है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कुछ मामलों में ट्यूमर को भी कम करता है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :कैंसरस्वास्थ्यलाइफस्टाइलहेल्थ टिप्समहिलाऔरपुरूष
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब