दाद का घरेलू उपचार : दाद खुजली से जल्दी आराम पाने के लिए आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: March 17, 2021 01:03 PM2021-03-17T13:03:53+5:302021-03-17T13:04:09+5:30

दाद का इलाज करना बहुत जरूरी है वरना यह पूरे शरीर में फैलने लगता है

How to get rid Ringworm: 8 effective home remedies for Ringworm in Hindi, Ayurveda herbs to treat Ringworm, Ringworm treatment without medicine in Hindi | दाद का घरेलू उपचार : दाद खुजली से जल्दी आराम पाने के लिए आजमाएं ये 10 घरेलू उपाय

दाद का घरेलू इलाज

Highlightsसमस्या गंभीर होने पर डॉक्टर को दिखाएंइसक सही समय पर इलाज जरूरी हैघर में मौजूद कुछ चीजों से मिल सकती है राहत

दाद त्वचा पर होने वाला संक्रमण है। इससे त्वचा पर गोल आकार में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसस पर तेज खुजली और जलन होने लगती है। इनको अनदेखा करने पर यह बढ़ने लगती है और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी फैलनी शुरू हो जाती है। 

वैसे तो इसका डॉक्टरी इलाज करवाना बहुत जरूरी है लेकिन घरेलू तरीके से भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। हम आपको दाद के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके जरिये आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाद वाले हिस्से पर 5-6 घंटे तक लगाकर रखें। इसका इस्तेमाल दिन में 2 बार करें। लगातार 1 हफ्ते तक यह तरीका अपनाने से दाद ठीक हो जाएगी।

हल्दी 
हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। हल्दी पाउडर को लेके इसमें पानी मिला ले और इसका पेस्ट बना ले, और इसके बाद इसे दाद खाज खुजली वाले स्थान पर लगाएं। 

लहसून
लहसून सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं। लहसुन के पेस्ट को दाद पर लगा कर कपड़े से बांध लें। इसे सोने से पहले इस्तेमाल करें, आपको आराम मिलेगा।

सेब का सिरका
सेब के सिरका दाद खाज खुजली में बहुत ही असरदायक घरेलू उपचार है। इसमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। खाज-खुजली को ठीक करने के लिए सेब के सिरके को एक रूई में भिगोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

अजवायन
अजवायन का उपयोग बहुत उपयोगी होता है दाद के इलाज में। अजवाइन को पानी में मिला ले और फिर इस पानी से अपने दाद को धो ले। गर्म पानी ले और उसमे अजवाइन को पीस कर एक पेस्ट बना ले और फिर बाद में एक सप्ताह तक इसका लेप लगाये।

कच्चा पपीता
कच्चे पपीते के इस्तेमाल से सूजन,जलन को बहुत आराम मिलता है। पपीते के पेस्ट को दाद पर लगा कर बीस मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। यह हर तरह के फंगस को नष्ट कर सकता है।

नीम
नीम के पत्ते दाद के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। इसके प्रयोग के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर उससे रोजाना नहाने से दाद में आराम मिलता है। इसका कारण यह है कि नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।  

नींबू
अपने आयुर्वेदिक गुणों के कारण बहुत विख्यात है इसलिए दिन में चार दाद पर खुजली करें और उस पर नींबू का रस लगाएं। इस उपाय में थोडी सी जलन तो अवश्य होगी, लेकिन ये बहुत कारगर उपाय है और इससे दाद पूरी तरह खत्म कर सकता है। 

टी ट्री ऑयल
इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल और त्वचा संक्रमण के इलाज में बेहद प्रभावी हो सकता है। इसे कॉटन बॉल के जरिये प्रभावित हिस्से पर लगाएं. प्रति दिन दो या तीन बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

नारियल का तेल
नारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल दोनों गुण होते हैं जो दाद के संक्रमण का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। यह कैंडिडा जैसे दाद और अन्य कवक के साथ संक्रमण के लिए एक अत्यंत प्रभावी घरेलू उपाय है।  

Web Title: How to get rid Ringworm: 8 effective home remedies for Ringworm in Hindi, Ayurveda herbs to treat Ringworm, Ringworm treatment without medicine in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे