लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट महिला सुबह उठकर करे ये 7 काम, दिन की होगी बेहतर शुरुआत

By गुलनीत कौर | Updated: May 2, 2018 07:14 IST

सुबह उठने पर अगर तबीयत ठीक ना लगे तो खाने में सबसे पहले वह खाएं जिसे खाने का आपका मन हो।

Open in App

प्रेगनेंसी में बार-बार तबीयत का बिगड़ना एक सामान्य बात है। पेट और कमर में दर्द, नींद ना आना या बहुत नींद आना, सिर में दर्द होना और उल्टी आना, आदि कई ऐसी परेशानियां हैं जिसको हर दूसरी गर्भवती महिला झेलती है। लेकिन इनमें से जो एक कॉमन है वो है सुबह उठने के बाद भी फ्रेश फील ना करना। अक्सर गर्भवती को रातभर भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठने में तकलीफ होती है। ऐसे में वे क्या करके अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं आइए बताते हैं। 

नींबू की स्मेल: अगर सुबह उठने पर किसी अजीब स्मेल के कारण तबियत पर बुरा असर पड़े तो तुरंत के नींबू लेकर उसे बीच से काटें और उसकी फ्रेश स्मेल लें। 

पानी पियें: रात में सोने से पहले अपने बिस्तर के पास पानी रखें और सुबह उठने पर सबसे पहले पानी पियें। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और उसे सुबह की पहली ऊर्जा भी मिलेगी।

अपनी मनपसंद चीज खाएं: सुबह उठने पर अगर तबीयत ठीक ना लगे तो खाने में सबसे पहले वह खाएं जिसे खाने का आपका मन हो। उसे खाकर आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगी। 

अदरक: अगर सुबह उठने पर पेट में तकलीफ महसूस हो तो अदरक खाएं या अदरक का रस पियें।

ध्यान भटकायें: अगर तमाम कोशिशों के बाद भी तबियत में कुछ बदलाव देखने को ना मिले तो अपना ध्यान कहीं ओर भटकाने की कोशिश करें। कोई किताब पढ़ें, गेम खेलें या सैर पर निकल जाएं। 

छोटे मील लें: अगर कुछ खाने का मन ना करे तो छोटे-छोटे मील लें और ठंडी चीजों से ही शुरुआत करें। कुछ देर में जब बेहतर लगे तो फिर दोबारा कुछ खाएं। ऐसा करने से एनर्जी बनी रहेगी। 

बिस्तर पर ही ब्रेकफास्ट कर लें: जरूरी नहीं है कि सुबह आंख खुलने के बाद बिस्तर छोड़ा जाए। अगर मन ना करे तो बिस्तर पर ही बैठे-बैठे ग्लास भरकर पानी पियें और फिर वहीं बैठे हुए ब्रेकफास्ट कर लें। 

टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब