लाइव न्यूज़ :

गर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

By संदीप दाहिमा | Updated: January 7, 2026 15:03 IST

How Safe is Exercising in Heat Risks: यदि आप बाहर व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो गर्मियों में दिन की रोशनी अधिक समय तक मिलने से यह आसान हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

How Safe is Exercising in Heat Risks: यदि आप बाहर व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो गर्मियों में दिन की रोशनी अधिक समय तक मिलने से यह आसान हो जाता है। लेकिन जब तापमान बहुत अधिक हो जाये, तब सवाल उठता है कि ऐसी स्थिति में व्यायाम करना कितना सुरक्षित है। साल भर नियमित व्यायाम स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन गर्मी और उमस में शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कब गर्मी जोखिम भरी हो सकती है। -- स्वास्थ्य जोखिम क्या हैं? -- सामान्य तौर पर शरीर का आंतरिक तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन गर्म और उमस भरे मौसम में व्यायाम करने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की प्रक्रिया पर अधिक दबाव पड़ता है। शरीर के तापमान में लगभग तीन डिग्री की वृद्धि भी ‘एक्सर्शनल हीट इलनेस’ का कारण बन सकती है।

इसके हल्के लक्षणों में सिरदर्द और चक्कर आना शामिल हैं, जबकि गंभीर मामलों में दौरा पड़ना, बेहोशी या मौत तक हो सकती है। ‘एक्सर्शनल हीट इलनेस’ शारीरिक गतिविधि के दौरान या तुरंत बाद होने वाली ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा करने में असमर्थ हो जाता है। -- तो कितनी गर्मी ज्यादा मानी जाए? -- इसका कोई तय तापमान मानक नहीं है। हवा का तापमान, नमी, हवा की गति और धूप जैसे कई कारक मिलकर यह तय करते हैं कि शरीर गर्मी को कैसे सह पायेगा। उमस में पसीना आसानी से सूख नहीं पाता, जिससे शरीर को ठंडा होने में दिक्कत होती है। -- क्या व्यायाम का प्रकार मायने रखता है? -- ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के अनुसार फुटबॉल जैसे खेल, लंबी दूरी की दौड़ या साइकिलिंग जैसे लगातार किए जाने वाले व्यायाम की तुलना में ज्यादा गर्मी में भी खेले जा सकते हैं, क्योंकि बीच-बीच में मिलने वाला ब्रेक शरीर को ठंडा होने में मदद करता है। जोखिम को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों में कपड़े, गर्मी के प्रति अभ्यस्त होना और उम्र शामिल है।

बुजुर्गों में जोखिम आमतौर पर अधिक होता है। -- खुद को ठंडा कैसे रखें? -- निर्जलीकरण की स्थिति में शरीर के लिए गर्मी बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। ठंडा या बर्फ मिला पानी शरीर को ठंडा करने में मदद करता है। व्यायाम से पहले, व्यायाम के दौरान और व्यायाम के बाद में पानी पीना चाहिए। हल्के, सांस लेने योग्य कपड़े पहनने और जरूरत के मुताबिक विराम लेने की भी सलाह दी जाती है। -- क्या शरीर गर्मी के अनुकूल हो सकता है? -- विशेषज्ञों के अनुसार, धीरे-धीरे अभ्यास करने से शरीर गर्मी के अनुकूल ढल सकता है। कुछ सत्रों के बाद ही शरीर में अनुकूलन के संकेत दिखने लगते हैं, जैसे अधिक पसीना आना और समान प्रयास पर हृदय गति कम रहना। हालांकि शुरुआत में धीरे-धीरे व्यायाम की अवधि और तीव्रता बढ़ानी चाहिए। यदि संभव हो तो दिन के ठंडे समय में या घर के भीतर व्यायाम करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सजीम
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब