लाइव न्यूज़ :

निर्भया की बरसी: महिलाएं खुद की रक्षा के लिए इस्तेमाल करें ये सेल्फ डिफेंस मूव्स

By मेघना वर्मा | Updated: December 16, 2017 13:52 IST

राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था।

Open in App

ठीक पांच साल पहले आज 16 दिसंबर ही के दिन दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के संग सामूहिक बलात्कार और हत्या ने राजधानी समेत पूरे देश को हिला दिया था। मीडिया ने पीड़ित लड़की को काल्पनिक नाम निर्भया दिया था। बलात्कारियों ने लड़की और उसे दोस्त को बगैर कपड़ों के दिल्ली की सर्दी में सड़क पर फेंक दिया था। घटना के बाद लाखों लोग देश भर में न्याय और महिला सुरक्षा के मुद्दों प सड़कों पर उतरे थे। इस मुद्दे की गूंज संसद तक पहुँची और महिलाओं के सुरक्षा से जुड़ा नया कानून भी बनाया गया जिसे निर्भया कानून नाम दिया गया। लेकिन कानून और सामाजिक हकीकत के बीच की दूरी हम सब जानते हैं इसलिए महिलाओं की सुरक्षा आज भी एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है। आइए हम आपको ऐसे कुछ आसान तरीके बताते हैं जिनसे विपरीत परिस्थिति में महिलाएं अपना बचाव कर सकती हैं। 

नॅाक-आउट सेल्फ डिफेंस क्लासेस के सीनियर ट्रेनर, जेके सिंह ने बताया कि सेल्फ डिफेंस करने से पहले आपको खुद में कॅानफिडेंस रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमले होने की किसी भी स्थिती में सामने वाले के चेहरे पर वार करें। आंख के पास, नाक पर या गले पर प्रहार करें। ऐसे में हमलावार दो से तीन मिनट तक अनबैलेंस्ड हो जाएगा और आपको भागने का समय मिल जाएगा।  

स्ट्रेट पंच

अगर आपके सामने या आपके पर्सनल स्पेस में अचानक से कोई आ जाए तो इस स्ट्रेट पंच का प्रभाव बहुत असरदार होता है। ये पंच, नॅार्मल पंच से थोड़ा हट कर होता है। अपने एक पैर को आगे निकालकर घुटने को आगे की ओर थोड़ा झुका लें। दोंनों कंधो को सीधा करके कोहनी पर सारा बल दें। मुठ्ठियों को कस कर बांधे और वार करें। 

फ्रंट किक

स्ट्रेट पंच की ही तरह फ्रंट किक भी बहुत प्रभावी और असरदार होता है। अपने पैरों को मजबूती के साथ रखें। एक पैर से पूरी ताकत के साथ सामने वाले पर किक करें। कोशिश करे की सामने वाले पर पैरों के बीच या पेट पर ही किक मारें। ताकि ज्यादा से ज्यादा असर पड़े।

नी किक

अगर हमलावार अपके बहुत करीब हो और आप स्ट्रेट पंच और फ्रंट किक का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हों तो नी किक दे कर भी आप सामने वाले पर धावा बोल सकती हैं। अपने पैरों को मजबूती से ऊपर की तरफ मोड़े और सामने वाले के प्राइवेट हिस्से पर चोट दे सकती हैं।

जेके सिंह ने बताया कि लड़कियों के पर्स में भी ऐसी कुछ चीजे होती हैं जिनका इस्तेमाल वह खुद का डिफेंस करने के लिए भी कर सकती हैं। इनमें कंघी, बाल में लगाने वाली क्लिप आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि हर लड़की के पर्स में चिली स्प्रे होना चाहिए। 

टॅग्स :सेल्फ डिफेंसनिर्भया गैंगरेपहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब