लाइव न्यूज़ :

आपको भी हुआ है जुकाम तो ऐसे कर सकते हैं घरेलू उपचार

By मेघना वर्मा | Updated: January 1, 2018 14:57 IST

हल्दी और दूध गर्म करके उसमें गुड़ मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।

Open in App

सर्दियां आते ही खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां लगभग हर किसी को होने की संभावना होती है। सर्दी होने के बाद सर में, कमर में और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। बहुत लोगों को सर्दी-जुकाम के चलते बुखार भी हो जाता है। बहुत लोगों में देखा गया है की सर्दी-जुकाम में लोगों के गले से खाना भी नहीं निगला जाता। खराश के कारण थूक भी निगलने में दिक्कत होती है।आज हम सर्दी-जुकाम को दूर भागने के ऐसे ही कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं।

अजवायन को पीस कर उसमें प्याज का रस मिलाएं और उसे अपने शरीर पर लगाएं। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है और जुकाम में भी आराम मिलता है। चाहें तो अजवायन को गर्म पानी से फांक भी सकते हैं।

सोंठ के पाउडर में गुड़ और थोड़ा सा घी डालकर 30 से 40 ग्राम के लड्डू बना लें, इसे सुबह-शाम रोज खाने से जुकाम सही हो जाएगा। इसके अलावा कालीमिर्च के चूर्ण को दही व गुड़ के साथ सुबह-शाम खाने से भी जुकाम जल्दी  सही हो जाएगा।

गर्म दूध में कालिमिर्च का पाउडर डालें और उसे रोजाना पिएं। इससे ना सिर्फ जुकाम सही हो जाता है बल्कि गले की खराश में भी आराम मिलता है। गले से अगर कफ बाहर निकालना हो तो खजूर खाकर दो-तीन घूंट गुनगुना पानी पिएं। इससे कफ पतला होकर बाहर निकलेगा।

हींग के घोल को नाक के पास और छाती के पास मलें। हींग की गर्माहट से जुकाम में फायदा होगा और चाहे तो इसे पैर के तालू में मल सकते हैं, इससे भी गर्माहट मिलेगी।

दालचीनी और जायफल दोनों को पीसकर सुबह शाम खाने से जुकाम में राहत मिलती है। पान के पत्ते चबाने से भी जुकाम कम होता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह शाम पीने से जुकाम ठीक हो सकता है।    

टॅग्स :विंटर्स टिप्सशीतकालीन सत्रसर्दीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब