लाइव न्यूज़ :

बिना सेक्स किये लड़कियां इन 5 तरीकों से हो सकती हैं प्रेग्नेंट

By उस्मान | Updated: May 22, 2018 14:24 IST

स्पर्म पांच दिनों तक जीवित रहता है यानी हेल्दी होता है। इसलिए सेक्स के दौरान अगर स्खलन वैजाइना के अंदर ना होकर बाहर आसपास के हिस्से में हो जाता है, तो भी प्रेगनेंसी का खतरा होता है

Open in App

सेक्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या कोई महिला बिना सेक्स के प्रेगनेंट हो सकती है? आपको बता दें कि कोई महिला प्रेग्नेंट तब होती है, जब किसी पुरुष का स्पर्म वैजाइना यानी योनि के जरिए ओवम में जाता है, जहां यह महिला के एग्स को फर्टिलाइज करता है। इस प्रकार गर्भधारण की प्रक्रिया होती है और गर्भावस्था होती है।

 प्रेगनेंसी के लिए जरूरी है

- महिला का ओव्यलैशन प्रक्रिया में होना, जहां यूट्रस में हेल्दी एग्स होते हैं। - पुरुषों का स्पर्म हेल्दी होना चाहिए। - स्पर्म में लाखों शुक्राणु होते हैं, जो गर्भाशय में फैलोपियन ट्यूबों के के जरिए जाते हैं। 

हालांकि कुछ ऐसे उदहारण भी हैं, जहां बिना सेक्स किए भी प्रेगनेंसी देखने को मिली है। बेशक यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। चलिए जानते हैं-  

स्पर्म की खासीयत यह होती है कि यह पांच दिनों तक जीवित रहता है यानी हेल्दी होता है। इसलिए सेक्स के दौरान अगर स्खलन वैजाइना के अंदर ना होकर उसके आसपास के हिस्से में हो जाता है, तो शरीर का तापमान स्पर्म को बढ़ा सकता है और वो किसी भी तरह अंदर जा सकता है।  

सवाल यह है कि क्या बिना इंटरकोर्स प्रेगनेंसी संभव है?

प्रेगनेंसी के लिए बेशक वैजाइना के अंदर स्खलन होना जरूरी है लेकिन मेडिकल में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर स्खलन वैजाइना के बाहर आसपास के हिस्से में भी हो जाता है, तो स्पर्म में गर्भाशय तक जाने की क्षमता होती है, जिससे महिला को प्रेगनेंसी का खतरा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर सेक्स करने से होते हैं ये 5 फायदे

ऐसा क्यों होता है?

सेक्स के दौरान अधिकतर लोग फोरप्ले का सहारा लेते हैं। इस दौरान अगर वैजाइना के आसपास स्खलन हो जाता है, तो स्पर्म गर्भाशय तक जा सकता है और प्रेगनेंसी का खतरा हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस दौरान महिला अंडे बनने के दौर से गुजर रही है और अंडाशय में स्वस्थ अंडे हैं।  

यह भी पढ़ें- बकरी के दूध में मिलाकर पियें यह चीज, नहीं होगा शीघ्रपतन 

बिना इंटरकोर्स के इन तरीको से भी है प्रेगनेंसी का खतरा

- सेक्स के दौरान योनि के बाहर के हिस्से में स्खलन होने के कारण। - बहुत से लोग एनल सेक्स करते हैं। जाहिर है वैजाइना एनल के बहुत पास है जिस वजह से स्पर्म बहुत आसानी से योनि में जा सकता है। - ऐसे सेक्स टॉयज के इस्तेमाल करने से भी प्रेगनेंसी का खतरा हो सकता है जिसमें स्पर्म लगा हो। - अगर योनि के पास स्खलन हो गया है और इस दौरान आप ओरल सेक्स करते हैं, तो भी स्पर्म अंदर प्रवेश कर सकता है।

(फोटो- पिक्साबे)  

टॅग्स :गर्भावस्थासेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब