लाइव न्यूज़ :

दांत के दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं ये 7 तरीके

By मेघना वर्मा | Updated: February 19, 2018 15:48 IST

शायद आपको यकीन ना हो लेकिन बर्फ के प्रयोग से भी दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है, जानें कैसे !

Open in App

दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, दांतों की सफाई करनी चाहिए जैसी बातें हम हमेशा से ही सुनते आए हैं लेकिन हममें से बहुत कम ऐसे हैं जो इसे पूरी तरफ से फॉलो करते होंगे। इसी के दुष्टपरिणाम के चलते आज कल ज्यादातर लोगों के दांत में कीड़े या कैविटी की परेशानी सुनने को मिलती है। दांतों में कीड़े लगने से जो दर्द होता है वो असहनीय होता है। दांत और दिमाग की नसों के जुड़े होने से यह दर्द सिर तक भी पहुंच जाता है और बहुत परेशान करता है। कई बार तो आदमी इसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाता और दांत उखाड़वाना ही अंतिम विकल्प समझता है। लेकिन आपकी ये तिक्कत यहां तक ना पहुंचे इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें आजमाने से दांत के दर्द से तुरंत राहत पायी जा सकती हैं। 

दांत में कीड़े लगने का कारण

1. ज्यादा मीठा खाने से2. दांत की सफाई ठीक से न करने में3. गुटखा या पान ज्यादा खाने से4. खट्टी डकार से दांतों का हानि पहुंचना5. पौष्टिक पदार्थो का सेवन न करना6. मुंह को ज्यादा देर तक सुखा रखना 

दांत में होने वाले दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय 

1. नमक के पानी से करें कुल्ला

दर्द के कारण अगर मसूड़ों में सूजन आ जाए तो पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें नमक डालकर कुल्ला कीजिए। ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडे पानी का कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

2. हींग का करें इस्तेमाल

जब भी दांत में दर्द हो, हींग का इस्तेमाल करने से इस दर्द से तुरंत राहत मिलती है। चुटकी भर हींग लेकर मौसंबी के रस में मिलाकर उसे रूई में लेकर दांत के पास रखिए। दांत दर्द के निवारण के लिए हींग को सरल एवं कारगर माना जाता है।

3. लौंग है फायदेमंद

लौंग में औषधीय गुण होते हैं जो कीटाणुओं को समाप्त करता है। लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया एवं अन्य कीटाणु समाप्त होते हैं। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लौंग को उसके नीचे रखिए तो आपको दांत के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

4. प्याज को करें डाईट में शामिल

प्याज दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो हर रोज खाने में कच्चे प्याज का सेवन करता है उनको दांत दर्द की शिकायत कम ही होती है क्योंकि प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो मुंह के कीटाणुओं और जीवाणुओं को समाप्त करता है।

5. लहसुन देगा तुरंत राहत

लहसुन दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। लहसुन में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसे खाने से कई प्रकार के दांतों के संक्रमण नहीं होते। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांतों के पास से बैक्टीरिया, जर्म्स और जीवाणुओं को समाप्त कर दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली को दांत के नीचे रखिए इससे दांत का दर्द कम हो जाता है। 

6. नीम का करें उपयोग

नीम के प्रयोग से आप अपने दांत का दर्द एक दम से ठीक कर सकता है और आप दांत में लगे कीड़े का उपचार कर सकते है। इसके लिए आपको रोज सुबह नीम का दातून करना चाहिए क्योंकि नीम में एंटीबक्ट्रियल गुण पाया जाता है जिससे दांत में लगे कीड़े धीरे-धीरे मरने लगते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा होगा और दर्द एक दम फुर्र हो जायेगा।

7. बर्फ से उपचार

बर्फ के प्रयोग करने से दांत में होने वाले से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए बर्फ के एक टुकड़े को जिस दांत में दर्द हो रहा है उस पर लगाये इससे दांत का दर्द एक से ठीक हो जाता है और दांत के नसों को भी ठंडक भी मिलती है।

ये भी हैं कारगर तरीके

1. दांतों की सफाई रोज करें।2. रोजाना ब्रश करें, दांतों के लिए अच्छे टूथपेस्ट का प्रयोग करें।3. टमाटर खाने से दांतों में मजबूती होती है।4. अत्यधिक मीठे पदार्थो का सेवन करने से बचें।5. आम के फ्रेश पत्तों को चबाएं, इससे दांतों के दर्द से रहत मिलेगी।6. हल्दी और भुनी हुई फिटकरी के पाउडर से दांत साफ करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब