लाइव न्यूज़ :

पेट की गैस का रामबाण इलाज : कोरोना काल में कब्ज, गैस, अफारा से बचने और पाचन दुरुस्त रखना है तो न खायें ये 5 सब्जियां

By उस्मान | Updated: September 8, 2020 14:12 IST

पेट की गैस के घरेलू उपाय : इन सब्जियों को खाने से आपकी हालत ज्यादा बिगड़ सकती है

Open in App
ठळक मुद्देइसे पेट या आंतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैंइससे खाना पचना मुश्किल हो जाता हैन सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं

गलत खान-पान की वजह से बहुत बार पेट से संबंधित परेशानियां हो जाती है। इससे कब्ज, गैस की दिक्कत, अफारा कई तरह की मुश्किलें आ जाती है। पेट में गैस की समस्या को पेट में वायु बनना या गैस बनना आदि भी बोला जाता है। 

इसे पेट या आंतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैं। गर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस बनती है तो आप देसी दवाई की जगह घरेलू उपायों के जरिए इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

कोरोना काल में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए खाने-पीने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। खराब खानपान की वजह से पेट फूलने और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे खाना पचना मुश्किल हो जाता है। 

आजकल का खानपान कुछ ऐसा है, जिसे पेट को पचाने में बहुत दिक्कत होती है। इस वजह से गैस की समस्या हो जाती है। आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं

हम आपको पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय बता रहे हैं। इन उपायों में कुछ सब्जियों के नाम शामिल हैं जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए। 

कटहलसबसे पहली सब्जी का नाम है कटहल। कटहल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। बनने के बाद यह सब्जी नॉनवेज की तरह दिखती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन गैस की समस्या से परेशान लोगों को यह सब्जी नहीं खाना चाहिए। यह सब्जी शरीर में गैस बनाने का काम करती है।

अरबी दूसरी सब्जी का नाम है अरवी, जिसे कई लोग घुइयां के नाम से भी जानते हैं, ऐसे कई तरीके से बना कर इसका सेवन किया जाता है। दाल के साथ यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या है। उन्हें यह सब्जी नहीं खाना चाहिए यह सब्जी खाने से पेट फूलने की समस्या होती है और अगर आपको यह सब जी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद हो तो आप इसमें अजवाइन डालकर खाएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी।

मूलीमूली सर्दियों में खाए जाने वाली सब्जी है, जिसका इस्तेमाल कई लोग सलाद के रूप में भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिन लोगों को गैस की समस्या है, उन्हें मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे भी मूली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे गैस की समस्या हो जाती है। अगर आपको मूली खाने के बाद ऐसी समस्या होती है, तो आप पानी के साथ अजवाइन खाएं, इससे गैस की समस्या कम होगी।

सफेद छोलेछोले पूरी, छोले भटूरे, छोले चावल यह सभी कुछ ऐसे डिश हैं। जिन्हें लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि छोले का सेवन करने से भी पेट में गैस बनता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें तो छोले बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए या फिर अगर खाते हैं, तो काफी कम मात्रा में खाना चाहिए।

राजमाज्यादातर लोगों को राजमा चावल खाना बहुत ही पसंद होता है। कई घरों में तो रोजाना या आए दिन राजमा चावल बनता है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या होती है। उन्हें छोले की तरह राजमा भी कम ही खाना चाहिए।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब