कब्ज देसी इलाज : कब्ज और गैस की समस्या से जल्दी राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: November 10, 2021 11:36 AM2021-11-10T11:36:10+5:302021-11-10T11:36:41+5:30

अगर आप हमेशा कब्ज, पेट फूलना या गैस की समस्या से पीड़ित रहते हैं तो आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए

home remedies for constipation: 5 amazing and effective home remedies for constipation in Hindi | कब्ज देसी इलाज : कब्ज और गैस की समस्या से जल्दी राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

कब्ज का इलाज

पेट साफ नहीं होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित होते हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं। यह समस्या कब्ज के कारण हो सकती है। जाहिर है सुबह के समय पेट साफ नहीं से पूरा दिन खराब हो सकता है।  

महशूर आयुर्वेदिक डॉक्टर निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किये हैं। ऐसे लोग जिन्हें मल त्याग में परेशानी होती है, उन्हें इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। इनसे आपको मल त्याग को आसान बनाने और पेट को साफ करने में मदद मिल सकती है।

सुबह उठकर पानी पियें
सुबह उठकर आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने का प्रयास करने से आपके मल त्याग को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।
 
फाइबर का अधिक सेवन करें
इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके लिए आपको फल, ड्राई फ्रूट, अनाज और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके मल में बल्क जोड़ते हैं, जो मल को आगे बढ़ने के लिए आंतों को उत्तेजित करते हैं।

रोजाना योग करें
डॉक्टर के अनुसार, रोजाना योगासन करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है. योग आपके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आपको रोजाना सुबह योग करना चाहिए. ऐसे कई आसन हैं जिनसे पेट और आंत को साफ, स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है।

मसालेदार खाने से बचें
कुछ लोगों को मल के दौरान जलन की भी समस्या होती है. इससे बचने के लिए आपको मादक पेय पदार्थ, कैफीनयुक्त पेय, जैसे चाय, कॉफी और सोडा, फैट वाली चीजों और मसालेदार खाद्य पदार्थों का कम सेवन करना चाहिए. 

फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरी
आपकी आंतों में एक प्राकृतिक गति होती है जो मल को आगे बढ़ाती है। यदि आपका शरीर मल को तेजी से नहीं ले जा रहा है, तो आप अधिक व्यायाम करके इसे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधि, जैसे चलना, दौड़ना, या तैरना, सभी गति को बढ़ावा दे सकती हैं जो आपको बेहतर तरीके से शौच करने में मदद करती हैं।  

Web Title: home remedies for constipation: 5 amazing and effective home remedies for constipation in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे