लाइव न्यूज़ :

डेंगू वायरस को उच्च तापमान बना सकता है और अधिक घातक, अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 29, 2023 14:43 IST

बता दें कि डेंगू के कारण हर साल 39 करोड़ लोग अपनी जान गवा देते है। यह वायरस मॉनसून में ज्यादा घातक बन जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देडेंगू वायरस को लेकर एक नई शोध सामने आई है।शोध में यह पाया गया है कि उच्च तापमान डेंगू वायरस को और अधिक घातक बना सकता है। यही नहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू वायरस के अधिक घातक स्ट्रेन के उभरने का खतरा और भी बढ़ सकता है।

Health News: केरल के राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (RGCB) में हुए एक शोध में यह पता चला है कि बढ़ते तापमान से डेंगू वायरस अधिक घातक हो सकता है। डेंगू जो आमतौर पर मॉनसून में ज्यादा पनपता है, इस शोध के जरिए इसकी गंभीरता और विषाणुता को अनुमान लगाने और कम करने में मदद मिल सकती है। 

बता दें कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो पूरी दुनिया में हर साल 39 करोड़ लोगों की जान ले लेती है।  ऐसे में इस शोध में और क्या-क्या खुलासे हुए है, आइए जान लेते है। 

अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है

इस शोध को FASEB पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। ऐसे में इस शोध में इस बात को जानने की कोशिश की गई है कि मच्छर-व्युत्पन्न कोशिकाओं में उच्च तापमान पर ये डेंगू वायरस (DENV) कैसे व्यवहार करते है। इस शोध को RGCB के ईश्वरन श्रीकुमार के नेतृत्व में उनकी एक टीम ने यह रिसर्च किया है और पाया है कि डेंगू इन ऊंचे तापमानों के संपर्क में आने पर जानवरों के मॉडल में अधिक गंभीर और आक्रामक हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि डेंगू वायरस मच्छरों और मनुष्यों दोनों में पनप सकता है। यह वायरस मच्छरों के लिए भी खतरनाक होता है, लेकिन मच्छरों का शरीर का तापमान मौसम के अनुसार बदलता रहता है। इसलिए, इससे पहले यह स्पष्ट नहीं था कि डेंगू वायरस की विषाणुता को गर्मी कैसे प्रभावित कर सकती है।

गर्म मौसम में डेंगू वायरस पैदा करते है अधिक गंभीर बीमारी

यही नहीं इस अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि गर्म मौसम में डेंगू वायरस अधिक गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है। इसके अलावा शोध में यह भी साफ हुआ है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू वायरस के अधिक घातक स्ट्रेन के उभरने का खतरा और भी बढ़ सकता है।  यह दुनिया भर में डेंगू के प्रकोपों को और भी गंभीर बना सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब