लाइव न्यूज़ :

1 महीने में 5 किलो वजन घटाने के लिए ऐसे पियें गन्ने का रस

By उस्मान | Updated: May 10, 2018 15:31 IST

आपको जानकार हैरानी होगी कि 100 ग्राम गन्ने के रस में केवल 270 कैलोरी होती है।

Open in App

चिलचिलाती गर्मी में ठंडा और मीठा गन्ने का ताजा रस पीने से बेहतर और कुछ नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने का रस वजन कम करने में भी मदद कर सकता है? गन्ने के रस में बहुत कम कैलोरी होती है और इसमें कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है। इसके अलावा रस पीने से एनर्जी मिलती है, मेटाबोलिज्म बढ़ता है और पाचन तंत्र बेहतर बनता है। 

गन्ने का रस पीने से ऐसे कम होता है वजन

अगर आप सही समय और सही मात्रा में गन्ने का रस पियेंगे तो आपको निश्चित रूप से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि 100 ग्राम गन्ने के रस में केवल 270 कैलोरी होती है।  

गन्ने के रस में नहीं होता फैट

यह नैचुरली मीठा होता है और इसमें फैट नहीं होता है। यानी इसे पीने से आपको एक्स्ट्रा कैलोरी का डर नहीं रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें गन्ने का रस जरूर पीना चाहिए।

फाइबर का बेहतर स्रोत

इसमें डाइटरी फाइबर होते हैं। एक गिलास गन्ने के रस में 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होते हैं। इसका मतलब यह है कि इससे आपको रोजाना की फाइबर की जरूरत का 52 फीसदी हिस्सा मिल जाता है। डाइटरी ओता है फाइबर वजन घटाने और आपके पेट को फुल रखने में सहायक हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आप लंबे समय तक उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं जिनसे आपका वजन बढ़ सकता है। 

खराब कोलेस्ट्रॉल करे कम

ऐसी चीजें जिनमें ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है वे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकती हैं। जाहिर है इसकी मात्रा बढ़ने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। गन्ने का रस ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आपको मोटापे से बचाता है।  

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोजाना 1 गिलास गन्ने का रस पीने से होते हैं ये 11 बड़े फायदे

पाचन रखता है दुरुस्त

गन्ने का रस आपकी आंतों और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। जाहिर है बेहतर पाचन तंत्र और स्वस्थ आंत आपके वजन कम करने में सहायक हैं। गन्ने का रस बाउल मूवमेंट को बेहतर करता है और कब्ज से बचाता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब