गर्मियों में रोजाना 1 गिलास गन्ने का रस पीने से होते हैं ये 11 बड़े फायदे

By उस्मान | Published: April 12, 2018 01:16 PM2018-04-12T13:16:47+5:302018-04-12T13:16:47+5:30

गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और कॉपर होते हैं जिससे आपको विभिन्न फायदे होते हैं।

healthy diet tips health benefit of sugarcane juice | गर्मियों में रोजाना 1 गिलास गन्ने का रस पीने से होते हैं ये 11 बड़े फायदे

गर्मियों में रोजाना 1 गिलास गन्ने का रस पीने से होते हैं ये 11 बड़े फायदे

गर्मियां शुरू हो गई हैं। तपती धूप और पसीने से लतपथ किसी व्यक्ति को अगर ठंडा-ठंडा गन्ने का रस पीने को मिल जाए, तो इससे बेहतर भला क्या हो सकता है। गन्ने का रस न केवल आपकी रूह को ठंडक देता है बल्कि आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। ये आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। हालांकि बिना बर्फ के यह जूस ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि बर्फ वाला गन्ने का रस कई लोगों के लिए सर्दी खांसी की वजह बन सकता है। गन्ने के रस में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और कॉपर भरपूर होता है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) डिहाइड्रेशन से बचाता है

गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर गन्ने का रस इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को पूरा करता है।

2) तुरंत ऊर्जा मिलती है

इसमें ग्लूकोज की अधिक मात्रा होती है। ग्लूकोज और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स इसे एक बेहतर एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं। इससे आपको न केवल ऊर्जा मिलती है बल्कि तेज़ गर्मी से बचाकर शरीर को शांत रखने में भी मदद मिलती है।

3) एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना

अध्ययनों के अनुसार, इसमें मौजूद यौगिक न केवल फ्री रैडिकल्स को साफ़ करने बल्कि आयरन का उत्पादन कम करने भी सहायक हैं। इसके अलावा लिपिड परऑक्सीडेशन रोकने में सहायक हैं।

4) किडनी के लिए है बेहतर

प्रोटीन से भरपूर गन्ने का रस किडनी के बेहतर कामकाज में मदद करता है। नेचर में ऐल्कलाइन होने के अलावा ये एक अच्छा एंटीबायोटिक एजेंट है। इतना ही नहीं ये पेशाब के दौरान होने वाले दर्द और जलन को भी कम करता है।

5) डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प

अगर आप ऐसा मानते हैं कि गन्ने का रस डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है, तो आप गलत हैं। बेशक इसमें ग्लूकोज होता है लेकिन इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है।

6) कैंसर से लड़ता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गन्ने से शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद फ्लेवोन कैंसर कोशिकाओं के प्रसार और उत्पादन को रोकने में अत्यधिक प्रभावी हैं।

7) लीवर को रखता है स्वस्थ

गन्ना आपका बिलीरुबिन लेवल बनाए रखता है। इसलिए आयुर्वेद में इसका पीलिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। अध्ययन के अनुसार, गन्ने का रस लीवर को डैमेज होने से बचाने में सहायक है। रोजाना एक गिलास रस पीने से पीलिया से पीड़ितों को लाभ होता है।

8) त्वचा पर लाता है चमक

अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड से भरपूर गन्ना स्किन के लिए अमृत के सामान है। इससे न केवल मुहांसे कम करने बल्कि दाग-धब्बे दूर करने, उम्र बढ़ने के प्रक्रिया धीमी करने और स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- वेजिटेरियन निराश ना हों, इन 8 चीजों से मिलेगा मीट से भी ज्यादा प्रोटीन

9) पाचन को रखता है दुरुस्त

इसमें मौजूद पोटेशियम से बेहतर पाचन में सहायता मिलती है। पोटेशियम पेट को इन्फेक्शन से बचाता है और पेरीस्टैल्सिस में सुधार करता है।

10) सांस की बदबू करता है दूर

मिनरल्स, पोटेशियम और नेचर में ऐल्कलाइन होने की वजह से गन्ने का रस का एंटीबैक्टीरियल प्रभाव पड़ता है। इससे दांतों को इन्फेक्शन से बचने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

11) इम्यून सिस्टम करे मजबूत

इम्युनिटी कमजोर होने से आपको जल्दी बीमार होना, हर वक्त थकान रहना, सांस फूलना और शरीर में दर्द रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर ऐसी दिक्कतें हो, तो गन्ने का रस जरूर पिएं। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। 

Web Title: healthy diet tips health benefit of sugarcane juice

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे