लाइव न्यूज़ :

सेक्स के मामले में आपको 'लंबी रेस का घोड़ा' बना सकती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: September 13, 2019 18:36 IST

Healthy Sex Tips for Men: शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जैसे बेहतर खान-पान जरूरी है, उसी तरह यौन जीवन में ताजगी बनाए रखने के लिए भी हेल्दी खाना चाहिए।

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जैसे बेहतर खान-पान जरूरी है, उसी तरह यौन जीवन में ताजगी बनाए रखने के लिए भी हेल्दी खाना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि हेल्दी डाइट से थकान, कमजोरी, सुस्ती, खून की कमी और उदासीनता को खत्म करने में मदद मिलती है और यह सभी कारक यौन जीवन को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। 

खान-पान में बड़ी मात्रा में पोषक तत्वों की कमी की वजह से आजकल अधिकतर युवा शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  नपुंसकता (erectile dysfunction) जैसी खतरनाक यौन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो शादीशुदा ज़िन्दगी को आसानी से खत्म कर सकती हैं। 

जाहिर है सेक्स के दौरान महिला पार्टनर को संतुष्ट नहीं करने से आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है। खैर, हम आपको तीन से ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपनी सेक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकते हैं।

1) तुरंत खाना शुरू कर दें ये चीजें सेक्स के मामले में अगर आपको लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो आपको प्याज, लहसुन और मिर्ची जैसी चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। प्याज और लहसुन दो ऐसी चीजें हैं, जो आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं। केला भी एक बेहतर चीज है।

 

पोटेशियम से भरपूर केला ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है जोकि आपके प्राइवेट पार्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद है और आपकी सेक्स परफॉरमेंस में सुधार करता है। अगर आप मिर्ची नहीं खाते हैं, तो आज ही से खाना शुरू कर दें क्योंकि मिर्ची ब्लड फ्लो बढ़ाने में सहायक है। इतना है नहीं मिर्ची हाइपरटेंशन और इन्फ्लेमेशन कम करने में भी मदगार है।

आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर सैमन और ट्यूना मछली के साथ एवोकाडो और ओलिव ऑयल का भी सेवन बढ़ा देना चाहिए। इन चीजों को खाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके अलावा विटामिन बी-1 से भरपूर चीजें जैसे पोर्क, पीनट और राजमा आदि भी आपके काम आ सकती हैं।

यह चीजें आपके नर्वस सिस्टम के जरिए आपके लिंग को संकेत देती हैं। सबसे जरूरी है रोजाना अंडे का सेवन। विटामिन बी से भरपूर अंडा खाने से हार्मोन लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है और यह दोनों ही चीजें बेहतर सेक्स के लिए जरूरी हैं।

कीगल एक्सरसाइज एक्सपर्ट्स के अनुसार, मात्र 10 मिनट केगेल एक्‍सरसाइज करके भी आप सेक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज से सिर्फ शीघ्रपतन की समस्या दूर नहीं होती है बल्कि पेशाब से जुड़ी समस्याओं भी राहत मिलती है।

कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं।

 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब