मांस-अंडे से ज्यादा ताकतवर हैं ये 10 चीजें, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी, शरीर बनेगा बलवान

By उस्मान | Published: November 20, 2019 12:03 PM2019-11-20T12:03:41+5:302019-11-20T12:27:55+5:30

चिकन और अंडे दो ऐसी चीज हैं, जिन्हें प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों के अलावा रोजाना खाई जाने वाली कुछ अन्य चीजों में भी भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

healthy diet tips : protein health benefits, top protein veg foods list, protein rich diet | मांस-अंडे से ज्यादा ताकतवर हैं ये 10 चीजें, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी, शरीर बनेगा बलवान

मांस-अंडे से ज्यादा ताकतवर हैं ये 10 चीजें, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी, शरीर बनेगा बलवान

शरीर के बेहतर कामकाज और मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। पुरुषो को रोजाना 56 ग्राम और महिलाओ को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन कई तरह से स्वास्थ्य में सुधार करता है जैसे की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर को ताकत देता है, पेट की चर्बी कम करता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और डायबिटीज से भी बचाता है। 

चिकन और अंडे दो ऐसी चीज हैं, जिन्हें प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों के अलावा रोजाना खाई जाने वाली कुछ अन्य चीजों में भी भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 

चिकन और अंडे के साथ समस्या यह है कि कुछ शाकाहारी लोग इनका सेवन नहीं कर पाते हैं। हम आपको कुछ ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इन चीजों से यानि मांस, मटन और अंडों से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। तो बने रही इस पोस्ट के अंत तक पोस्ट बहुत दिलचस्प और बहुत ही जानकारी प्राप्त होने वाला है।

1) ओट्स
ओट्स का सेवन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि हेल्दी फाइबर, मैग्नीशियम, मैगनीज, थियामिन, विटामिन बी1 और कई अन्य के पोषक तत्वों का भंडार है। आधा कप कच्चे जौ में 13 ग्राम प्रोटीन होता है जिसमें 303 कैलरीज होती है।

2) पनीर
पनीर एक प्रकार से बहुत कम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है लेकिन इसमें बहुत प्रोटीन होता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन और विभिन्न अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है। एक कप 226 ग्राम पनीर में 194 कैलरी के साथ 27 ग्राम प्रोटीन तक हो सकता है।

3) ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट एक दही का प्रकार है ये स्वादिस्ट होता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।नॉन फैट ग्रीक योगर्ट में 48 प्रतिशत प्रोटीन होता है। आप मान के चलिए 170 ग्राम में 17 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसमे केवल 100 केलोरीज होती है तो ये बहुत ही बेहतरीन आप्शन प्रोटीन के लिए।

4) ब्रॉकली
ब्रॉकली एक एसी स्वास्थ्य सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन से भरी हुई है। ब्रॉक्ली विभिन्न बायोएक्टिव पोषक तत्वों का भी भंडार है जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। इसमें अन्य सब्जियों की तुलना में प्रोटीन में बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है यानी कि 96 ग्राम कटी हुई ब्रॉक्ली में 3 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। जिसमें केवल 31कैलोरी मात्रा होती है।

5) क्विनोआ
क्विनोआ के बिज़ वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपर फूड्स में से एक है। ये कई विटामिन, खनीज और फाइबर के मुख्य स्रोत है और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है इनके अंदर। एक कप पके हुए क्विनोआ में 185 ग्राम में 22 ग्राम कैलरी की साथ 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

6) मूंगफली
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 मूंगफली में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन ही पाया जाता है। आप अब कम्पेयर कर लीजिए मांस ज्यादा ताकतवर है या मूंगफली।

7) पनीर
पनीर खाने से भी शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता हैं। 100 ग्राम पनीर में 35 से 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो चिकन से कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है।

8) बादाम
सुबह खाली पेट दूध के साथ बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाते है।

9) भीगे चने
100 ग्राम भीगे चने खाने से शरीर को पचास ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिली है जो चिकन से दोगुनी होती है। अब कौन समझाये लोगों के चने में ज्यादा प्रोटीन है, चिकन से ज्यादा डबल मान के चलिए इसलिए सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए।

10) राजमा
राजमा में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। राजमा की सब्जी राजमा का सूप पीने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा चिकन से कई गुना ज्यादा अधिक जाती है। यानी नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी। 

English summary :
Protein is needed for better functioning of the body and building muscles. An Adults neet 1 to 1.8 gram per body weight protein. Protein improves health in many ways such as strengthening muscles and gives strength to the body.


Web Title: healthy diet tips : protein health benefits, top protein veg foods list, protein rich diet

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे