जरा संभलकर! धीरे-धीरे किडनियों को खराब कर सकती हैं केला, संतरा जैसी ये 6 हेल्दी चीजें

By उस्मान | Published: November 11, 2019 03:39 PM2019-11-11T15:39:33+5:302019-11-11T15:39:33+5:30

वैसे तो किडनी से जुड़े रोगों के कई कारण हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि खाने-पीने की कुछ हेल्दी चीजें भी आपकी किडनियों को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं।

Healthy diet tips: Healthy foods that can harm for kidney, foods avoid in kidney diseases | जरा संभलकर! धीरे-धीरे किडनियों को खराब कर सकती हैं केला, संतरा जैसी ये 6 हेल्दी चीजें

जरा संभलकर! धीरे-धीरे किडनियों को खराब कर सकती हैं केला, संतरा जैसी ये 6 हेल्दी चीजें

किडनियां शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिनका काम खून साफ करना और शरीर की गंदगी को बाहर निकालना है। आजकल खाराब खानपान के कारण लोगों को किडनियों से जुड़ीं तीन सौ से ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो किडनी से जुड़े रोगों के कई कारण हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि खाने-पीने की कुछ हेल्दी चीजें भी आपकी किडनियों को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं।

एवोकेडो
इस फल में वो सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन इसके बहुत अधिक सेवन से आपकी किडनियां प्रभावित हो सकती हैं। अगर आप पहले से किसी किडनी रोग से पीड़ित हैं, तो यह फल आपको ज्यादा नुकसान दे सकता है। इसके कारण यह है कि इस फल में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। शरीर को इस खनिज की आवश्यकता होती है, लेकिन रक्त में बहुत अधिक पोटेशियम मांसपेशियों में ऐंठन और अनियमित दिल की धड़कन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

मीट
बहुत अधिक मांस खाने से किडनी की समस्या हो सकती है क्योंकि पशु प्रोटीन को मेटाबोलाइज करना बहुत मुश्किल हो सकता है, जिससे अपशिष्ट उत्पादों को खत्म करना किडनी के लिए बोझ बन जाता है। कई अध्ययन यह भी दावा करते हैं कि पशु प्रोटीन वाली चीजों के अधिक सेवन से किडनी की पथरी भी विकसित हो सकती है। मांस में भारी मात्रा में प्यूरीन होते हैं जो यूरिक एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं, जो कि गुर्दे की पथरी के सामान्य कारणों में से एक है। आप इसके बजाय अधिक सब्जियां और नट्स खा सकते हैं।

केला
अगर आप पहले से किसी तरह की किडनी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको केले का सोच-समझकर सेवन करना चाहिए। ऐसी स्थिति में केला खाना आपके लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण यह है कि केला पोटेशियम का भंडार है, यह उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है जिनके गुर्दे ठीक से काम नहीं करते हैं। एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना 3,500-4,700 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिए और एक केले में औसतन 537 मिलीग्राम होता है। लेकिन अगर आप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होनी चाहिए।

डेयरी उत्पाद
हालांकि डेयरी उत्पाद विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन बहुत अधिक दूध, दही और पनीर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका कारण यह है कि इनमें फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके गुर्दे पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं, तो वे आपके खून से एक्स्ट्रा फास्फोरस को निकालने में सक्षम नहीं होंगे और इससे समय के साथ पतली और कमजोर हड्डियां बन सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

साबुत अनाज
साबुत-अनाज की रोटी स्वस्थ और पौष्टिक होती है, लेकिन अधिक मात्रा में और विशेष रूप से गुर्दे की समस्याओं वाले व्यक्तियों इसके सेवन से किडनी को और भी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण यह है कि इस प्रकार की रोटी में फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। सफेद ब्रेड के एक स्लाइस की तुलना में पूरे अनाज की रोटी में 70 मिलीग्राम पोटेशियम और 57 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है।

ऑरेंज जूस
संतरे का रस कैलोरी में कम और विटामिन सी से भरपूर होता है, इनमें पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है। एक मध्यम संतरे में 240 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और एक कप संतरे के रस में लगभग 470 मिलीग्राम हो सकता है। इन नंबरों को देखते हुए, संतरे और संतरे के रस का सेवन सीमित होनी चाहिए। यदि किडनियां खून से एक्स्ट्रा पोटेशियम को खत्म नहीं कर सकती, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

Web Title: Healthy diet tips: Healthy foods that can harm for kidney, foods avoid in kidney diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे