खाली पेट खायें शहद-लहसुन, इन्फेक्शन, कैंसर, खून की कमी, गले की खराश, यौन रोग जैसे 10 रोगों से पाएं छुटकारा

By उस्मान | Published: August 17, 2020 03:18 PM2020-08-17T15:18:31+5:302020-08-17T15:18:31+5:30

इम्यूनिटी पावर मजबूत करने के उपाय : इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर के अंगों की सफाई होती है और बेहतर कामकाज में मदद मिलती है

Healthy diet tips: eat honey and garlic together empty stomach to get rid cancer, virus, heart, skin, liver and kidney disease and boost immunity power | खाली पेट खायें शहद-लहसुन, इन्फेक्शन, कैंसर, खून की कमी, गले की खराश, यौन रोग जैसे 10 रोगों से पाएं छुटकारा

शहद-लहसुन खाने के फायदे

Highlightsशहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं लहसुन में इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी पाया जाता है इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने के लिए जरूर खाएं

शहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से जाने जाते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है। इसमें एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण भी होते हैं। 

लहसुन में इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने आदि में मदद मिलती है।

शहद भी एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी खत्म कर सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं। 

health benefits of eating garlic empty stomach for manage diabetes, cholesterol, increase sex power, healthy heart in Hindi | सुबह खाली पेट खायें लहसुन-शहद, खुल जाएंगी गंदगी से बंद हो चुकीं सारी नसें, ये भी हैं 6 जबरदस्त फायदे

ऐसा माना जाता है कि शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।

डायरिया से बचाने में सहायक
अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

गले की खराश करता है दूर
इस मिश्रण का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं जिनमें गले की खराश भी शामिल है. इसका कार यह है कि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल सकता है।

Sore throat: what you need to know - myDr.com.au

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता हैं। जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम
इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

What is good cholesterol? The difference between HDL and LDL - Insider

शरीर की आंतरिक सफाई
यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते है। इनमें मौजूद फस्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।लहसुन और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के मरीज के लिए बेहतर है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।

यौन क्षमता बढ़ाने में सहायक
सुबह खाली पेट लहसुन की कली को शहद के साथ खाने से यौन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स संबंधी परेशानियों को ख़त्म करने में मदद मिलती है।

नसों की गंदगी करता है साफ
लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कम
इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

Web Title: Healthy diet tips: eat honey and garlic together empty stomach to get rid cancer, virus, heart, skin, liver and kidney disease and boost immunity power

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे