लाइव न्यूज़ :

चावल को दोबारा गर्म करके खाने से धीरे-धीरे इन 4 जानलेवा रोगों से घिर जाएंगे आप

By उस्मान | Updated: July 9, 2018 13:07 IST

एक्सपर्ट के मानना है कि पके हुए चावल को एक घंटे के भीतर फ्रिज में रख देना चाहिए और 24 घंटे से अधिक समय तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

Open in App

बहुत से लोगों को यह लगता है कि चावल केवल पेट भरने के लिए ही खाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। कई लोग तो ये सोचकर भी चावल खाने से पर‍हेज करते हैं कि चावल खाने से उनका पेट बाहर आ जाएगा। कुछ लोग चावल खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वो रोजाना एक बार चावल जरूर खाते हैं। खैर, चावल बनाने और स्टोर करने के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए वरना आप कई रोगों का शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट के मानना है कि पके हुए चावल को एक घंटे के भीतर फ्रिज में रख देना चाहिए और 24 घंटे से अधिक समय तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इतना ही नहीं पके हुए चावल को एक बार से ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको उल्टी, दस्त हार्ट डिजीज सहित कई समस्याएं हो सकती हैं।

बॉडी बनाने के लिए अगर आप भी प्रोटीन खा रहे हैं तो एक बार इसे पढ़ लें  

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे चावल में बैसिलस सेरस नामक बैक्टीरिया होते हैं और यह पकाने के बाद भी जीवित रह सकते हैं और विषाक्तता पैदा कर सकते हैं। अगर पके हुए चावल को कमरे के तापमान में रख दिया जाए, तो स्पायर बैक्टीरिया कई गुणा बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार आप पके हुए चावल को एक बार गर्म कर सकते हैं। कई बार गर्म करके खाने से भी आपको नुकसान हो सकता है। इससे आपको उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक पके हुए चावल रूम टेम्परेचर में रखने से उसमें बैक्टीरिया बढ़ने के उतने ही चांस होते हैं। यही वजह है कि एक्सपर्ट बने हुए चावल को एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखने की सलाह देते हैं। 

इन चीजों को नहीं खाने से होती है सफेद बाल, मुंह पर दाने, होंठ फटने की समस्या, ऐसे मिलेगा छुटकारा

एक्सपर्ट मानते हैं कि अनाज को ज्यादा पानी में बनाने से आर्सेनिक को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे किसी भी संभावित रासायनिक विषाक्तता को रोका जा सकता है। अगर आप चावल को रातभर भिगोकर रखते हैं तो इससे विषाक्तता के स्तर को धीमा कर दिया जाता है जिससे कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 80 फीसदी तक बढ़ जाता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब