लाइव न्यूज़ :

AIIMS ही नहीं, ये भी हैं भारत के 5 बेस्ट सरकारी अस्पताल, बड़ी से बड़ी बीमारियों का सस्ते में होता है इलाज

By उस्मान | Updated: April 12, 2019 16:03 IST

आप जानते हैं कि एम्स को छोड़कर भारत में कुछ और ऐसे सरकारी अस्पताल हैं, जो दुनियाभर में फेमस हैं। तमाम तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इन अस्पतालों में मरीजों को सस्ते में बेहतर इलाज मिलता है।

Open in App

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) भारत का सबसे बेहतर और बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां रोजाना लाखों मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां बड़ी से बड़ी बीमारियों का फ्री इलाज होता है। जब मरीज के इलाज में असफल दूसरे अस्पताल हाथ उठा लेते हैं, तो एम्स एकमात्र उनका सहारा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एम्स को छोड़कर भारत में कुछ और ऐसे सरकारी अस्पताल हैं, जो दुनियाभर में फेमस हैं। तमाम तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इन अस्पतालों में मरीजों को सस्ते में बेहतर इलाज मिलता है। चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो अस्पताल-  

1) PGIMER, चंडीगढ़ PGIMER की शुरुआत 1962 में हुई थी। द वीक-नीलसन बेस्ट हॉस्पिटल्स सर्वे (2014) के अनुसार, PGIMER को भारत में पंद्रह सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे सबसे अच्छे संस्थान के रूप में चुना गया था। सुविधाओं के मामके में यह अस्पताल भारत के दस मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों की लिस्ट में एम्स के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां रोजाना 35 हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने आते हैं। इस 1400 बिस्तर वाले अस्पताल में 90 स्पेशल क्लिनिक और 6 ऑपरेशन थियेटर हैं।

2) सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्लीसफदरजंग अस्पताल एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और शिक्षण केंद्र है। भारत में, यह सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है।  इस अस्पताल में सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं। केवल 204 बिस्तरों के साथ शुरू होने वाले इस अस्पताल में अब 1531 बिस्तर हैं। यह अस्पताल न केवल दिल्ली के बल्कि पड़ोसी राज्यों और देशों के लाखों मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान करता है।

3) क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोरक्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी अस्पतालों में से एक है। यहां हर दिन 8,000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। यह अस्पताल बेहतर डॉक्टरों और कर्मचारियों के कारण के लिए फेमस है। यहां सभी तरह के लेटेस्ट मेडिकल टेक्नोलॉजी के जरिये इलाज किया जाता है। समें दवा से लेकर लगभग हर दूसरी सुपर स्पेशियलिटी की व्यापक सुविधाएं और विभाग हैं। यहां 39 प्रमुख और 18 छोटे ऑपरेशन थिएटर हैं। इसके अलावा लगभग 3,000 बिस्तर, 95 वार्ड, करीब 30 लाख आउटपिटर्स और 4 लाख इनपैटर्स हैं।

4) दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, नई दिल्लीदीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पश्चिम दिल्ली में स्थित है। दिल्ली में, यह न्यूरोसर्जरी, मनोरोग, और प्लास्टिक सर्जरी के लिए सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है। यहां काफी हद तक आर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, सर्जरी और रेडियोलॉजी जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसमें एक बेहतर आपातकालीन विभाग है। वर्तमान में यहां 670 बिस्तर हैं।

5) किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, मुंबई मुंबई में शुरू हुए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल की साल 1926 में  स्थापना की गई। इस अस्पताल में नई मेडिकल टेक्नोलॉजी के आधार पर मरीजों का इलाज किया जाता है। इसमें 550 रेजिडेंट डॉक्टर और 390 चिकित्सक हैं। यहां सर्जरी और चिकित्सा के सभी क्षेत्रों में उन्नत उपचार सुविधाएं और बुनियादी देखभाल उपलब्ध हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब