फल-सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं कूड़े में फेंके जाने वाली ये 6 चीजें, ऐसे खायें

By उस्मान | Published: August 3, 2018 12:13 PM2018-08-03T12:13:25+5:302018-08-03T12:13:25+5:30

प्याज और लहसुन के छिलके में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर, विशेष रूप से, त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।

health tips foods that look as a waste but are healthy and too useful | फल-सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं कूड़े में फेंके जाने वाली ये 6 चीजें, ऐसे खायें

फल-सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं कूड़े में फेंके जाने वाली ये 6 चीजें, ऐसे खायें

अगर आप खाना बनाने में थोड़ी भी दिलचस्पी लेते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि दिनभर में आपके किचन से एक डस्टबिन भरकर कूड़ा निकलता है जिसमें फल, सब्जियों और अंडों के छिलके सहित कई तरह का वेस्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप कूड़ा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं असल में वो मूल चीजों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं।  

1) फटा हुआ दूध
इसमें कोई शक नहीं है कि अधिकतर लोग फटे हुए दूध को खराब समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप कुछ मजेदार डिश बना सकते हैं। आप इसका एक अच्छा कॉटेज बनाने के लिए कर सकते हैं। यह छाछ, दही और क्रीम का अच्छा विकल्प हो सकता है। 

2) गाजर के पत्ते
सेहत के लिए गाजर जितनी फायदेमंद है उसके पत्ते भी उतने ही लाभकारी हैं। अध्ययनों के अनुसार इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। आप इन पत्तियों का इस्तेमाल सलाद, सूप और स्मूदी में कर सकते हैं।  

3) केले के छिलके 
केले की तरह उसके छिलके भी बहुत लाभकारी होते हैं। वास्तव में आप इनका सेवन कर सकते हैं। आप केले के छिलकों का इस्तेमाल स्मूदी, चाय और जैम बनाने में कर सकते हैं। 

4) सेब के छिलके
अगर आपको अपनी चाय का टेस्ट बढ़ाना है, तो आपको उसमें सेब के छिलके डालने चाहिए। इससे आपको एक अलग फ्लेवर मिलेगा। इसके अलावा आप इनका जैम, जूस और वाइन बनाने में भी कर सकते हैं।

 

5) लहसुन के छिलके
प्याज और लहसुन के छिलके में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर, विशेष रूप से, त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। उनका उपयोग करने के लिए, उन्हें पानी में उबाल लें और इस पानी का विभिन्न डिश बनाने में इस्तेमाल करें।

 

6) अंडे के छिलके
आपको बता दें कि अंडे के छिलके भारी मात्रा में कैल्शियम होता है। आप इसका कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार आप इसे पीसकर स्मूदी में मिक्स करके पी सकते हैं या फिर गार्डन में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Web Title: health tips foods that look as a waste but are healthy and too useful

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे