डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर का काल है ये सब्जी, 15 दिनों खत्म कर सकती है पेट की चर्बी

By उस्मान | Published: April 2, 2019 04:50 PM2019-04-02T16:50:31+5:302019-04-02T16:50:31+5:30

Health benefits of taro root: इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम करने, हार्ट डिजीज से बचने, कैंसर की रोकथाम, वजन कम करने, पेट से रोगों को बचने और डायबिटीज से बचने में मदद मिलती है।

health benefits of taro root or arbi for cancer, diabetes, control Blood Sugar, reduce risk of Heart Disease, Lose Weight, hypertension, lower your blood sugar | डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर का काल है ये सब्जी, 15 दिनों खत्म कर सकती है पेट की चर्बी

फोटो- पिक्साबे

अरबी की सब्जी बहुत लोगों को पसंद नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है, उतने ही इसके स्वास्थ्य फायदे भी हैं। अरबी को रतालू, कचालू व आलू आदि कई नामों से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में भी अरबी के कई फायदे बताए गए हैं। अरबी के पत्तों और जड़ को सब्जी के रूप में खाया जाता है। 

अरबी में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें बहुत कम मात्रा में सोडियम और फैट होता है। यह सब्जी कार्बोहाइड्रेट और फोलेट का भी भंडार है। इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्जेलेट की वजह से यह कच्चे रूप में जहरीला हो सकता है इसको पकाने से इसके जहरीले तत्व नष्ट हो जाते हैं।

अध्ययन और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित रूप से अरबी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम करने, हार्ट डिजीज से बचने, कैंसर की रोकथाम, वजन कम करने, पेट से रोगों को बचने और डायबिटीज से बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं अरबी से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं- 

1) पाचन तंत्र के लिए है फायदेमंद
नियमित रूप से अरबी खाना आपके पाचन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अरबी में पाए जाने वाले फाइबर जठरांत्र संबंधी विकारों को रोकने में महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा इसे खाने से आंतों के कामकाज में सुधार होता है, जिससे पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है, जो  पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।

2) कैंसर से बचाने में सहायक
एंटीआक्सीट्स, विटामिन ए विटामिन सी और विभिन्न अन्य प्रकार के पोषक तत्व से भरपूर अरबी आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इतना ही नहीं, इससे फ्री रैडिकल सेल्स को खत्म करने में भी मदद मिलती है। अरबी में पाए जाने वाले तत्व सीधे रूप से फेफड़े और ओरल कैंसर के विकास की संभावना को कम करते हैं। 

3) डायबिटीज करती है कंट्रोल
नियमित रूप से अरबी की सब्जी खाने से डायबिटीज होने की संभावना कम होती है क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज को नियंत्रित करती है। यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या है, तो उसको अरबी की सब्जी का सेवन अवश्य करना चाहिए। फाइबर से भरपूर यह सब्जी ब्लड ग्लूकोज को बढ़ने से रोकती है।

4) हाइपरटेंशन से मिलती है निजात 
अरबी में हानिकारक फैट और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। इसमें सिर्फ 20 मिग्रा सोडियम होता है इसलिए अरबी का सेवन हाइपरटेंशन जैसी समस्या के लिए लाभकारी होता है और रक्त चाप को कम करने में मदद करता है।

Web Title: health benefits of taro root or arbi for cancer, diabetes, control Blood Sugar, reduce risk of Heart Disease, Lose Weight, hypertension, lower your blood sugar

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे