लाइव न्यूज़ :

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है गुड़, इस सर्दी जरूर करें इसका सेवन

By मेघना वर्मा | Updated: January 2, 2018 15:59 IST

गुड़ के सेवन से त्वचा संबंधी रोगों जैसे मुहांसे, रुखापन से निजात मिलती है और त्वचा निखर उठती है।

Open in App

ठंड में जब भी पानी पीने का मन करे तो पानी पीने से पहले एक टुकड़ा गुड़ का जरूर खा लें। ये ना सिर्फ आपके मुंह के टेस्ट को बढ़ाएगा बल्कि गुड़ के इस सेवन से आपको बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे होंगे। इसके अलावा अगर ठंड में मीठे की क्रेविंग हो तो गुड़ एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि अन्य मीठे व्यंजनों की तुलना में इसे खाने के कई फायदे हैं।

दादी मां के नुस्खों में भी गुड़ के गुणों का बखान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुड़ के सेवन से त्वचा संबंधी रोगों जैसे मुहांसे, रुखापन वगैरह से निजात मिलती है और त्वचा निखर उठती है गुड़ के और भी बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे होते हैं। 

बल्ड प्रेशर कंट्रोल करता है गुड़

चीनी का एक बढ़िया और हैल्दी विकल्प है गुड़। गुड़ के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाईबीपी वाले लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। डॉक्टर्स भी हाईबीपी वालों को गुड़ के सेवन की सलाह देते हैं।   

पाचन क्रिया सही रखे

गुड़ पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार है। इसमें गन्ने के रस के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। यह गैस की समस्या को दूर करता है। साथ ही खाना खाने के बाद इसके सेवन से खाना जल्दी पचता है।

वजन घटाने में मददगार

गुड़ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। वजन घटाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन जरूर करें। गुड़ के सेवन से शरीर में वाटर रिटेंशन कंट्रोल में रहता है और आपका वजन भी कम होता है।  

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरविंटर फिटनेसशीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब