शुगर लेवल रखता है कंट्रोल, स्किन को भी रखे हेल्दी... ये हैं हरे चने खाने के 5 फायदे

By मेघना वर्मा | Published: February 22, 2018 01:12 PM2018-02-22T13:12:36+5:302018-02-22T13:38:14+5:30

हरे चने में विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है, यह महिलाओं के लिए अति लाभकारी सिद्ध होता है।

Health Benefits of eating the green chickpea | शुगर लेवल रखता है कंट्रोल, स्किन को भी रखे हेल्दी... ये हैं हरे चने खाने के 5 फायदे

शुगर लेवल रखता है कंट्रोल, स्किन को भी रखे हेल्दी... ये हैं हरे चने खाने के 5 फायदे

फरवरी आते ही बाजार में सब्जियों की भरमार हो जाती है। ताजी हरी सब्जियों के साथ इस मौसम में हरा चना या छोलियां की भी भरमार होती है। हरा चना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। बाजारों में मिलने वाला ये हरा चना बहुत नाजुक होता है, अधिक समय तक इसे बाहर रखने से यह खराब हो जाता है। कार्बोहाइड्रेड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन के साथ इसमें बहुत तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं। आज हम आपको हरे चने के कुछ बेहतरीन फायदे बताने जा रहे हैं, इसे जानने के बाद इन गर्मियों में आप हरा चना खाना अवश्य पसंद करेंगे।

हरे चने खाने के होते हैं ये फायदे

1. एंटीओक्सिडेंट का खजाना

हरे चने में विटामिन और एंटीओक्सिडेंट की भरपूर मात्रा में  पायी जाती है, यही कारण है कि इसे खाने से हमारी बॉडी की इम्युनिटी बूस्ट होती है। ये आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा होता है। इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन के, मैग्नेशियम, जिंक, पेंटोथेनिक एसिड और मिनिरल्स होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

2. स्किन और बालों के लिए है फायदेमंद

हरा चना में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी काम्प्लेक्स आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। महिलाओं को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। 

3. हड्डियों को बनता है मजबूत

हरा चना में कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा होती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। हरे चने के रोजाना सेवन से आपकी हड्डियां और दांत दोनों मजबूत होते हैं।

4. वजन कम करने में है सहायक

हरा चना खाने से आपका पेट हल्का रहता है और आप को भूख भी कम लगती है। इसी के कारण आप ओवर-ईटिंग से बचते हैं। हरा चना में वसा की मात्रा कम होती है इसलिए इसे खाकर लोग वजन भी कम कर सकते हैं।

5.डायबिटीज में है फायदेमंद

हरे चने को नियमित रूप से खाने से डायबिटीज की बिमारी में फायदा मिलता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नार्मल बनाये रखने में सहायक होता है। हफ्ते में रोजाना एक कटोरी हरा चना खाने से बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी मदद मिलती है।  

6. स्वस्थ पाचनतंत्र के लिए

पेट की समस्या, सबसे बड़ी वजह होती है बीमारियों की। फाइबर ही आपको स्वस्थ पाचनतंत्र दे सकता है। यह सब हरे चने में मौजूद होता है। रोज हरा चना के सेवन से आपका पेटा साफ तो रहेगा ही साथ ही पाचनतंत्र मजूबत बन जाएगा।

7. दिल की बीमारी से बचाए

जैसा कि हम सब को पता है कि शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर के बढ़ने से हार्ट की प्रॉब्लम आती है। दिल से जुड़ी हर बीमारी से बचने के लिए हरा चना खाना चाहिए। इसमें कई तत्व होते हैं जो हृदय को गंभीर संक्रामक रोगों से भी बचाते हैं।

Web Title: Health Benefits of eating the green chickpea

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे