कमजोर लोगों के लिए सोने से कीमती है ये चीज, रोज खायें, दूर होगी खून की कमी, हड्डियां बनेंगी मजबूत

By उस्मान | Published: December 3, 2019 01:12 PM2019-12-03T13:12:32+5:302019-12-03T13:12:32+5:30

ऐसा माना जाता है कि इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। 

Health and diet tips for men and women : Health benefits of beetroot to beat anemia, strong bones, diabetes control | कमजोर लोगों के लिए सोने से कीमती है ये चीज, रोज खायें, दूर होगी खून की कमी, हड्डियां बनेंगी मजबूत

कमजोर लोगों के लिए सोने से कीमती है ये चीज, रोज खायें, दूर होगी खून की कमी, हड्डियां बनेंगी मजबूत

Highlightsइससे डायबिटीज और एनीमिया से बचने में मिलती है मदद यह खून में हीमोग्‍लोबिन की मात्रा बढ़ती है

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है। अलग-अलग सब्जियों से सेहत को अलग-अलग फायदे होते हैं। एक सब्जी ऐसी भी है, जो सेहत का खजाना है। यह सब्जी है चुकंदर। अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। 

फेमस हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार, चुकंदर से डायबिटीज और एनीमिया से बचने और दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह खून में हीमोग्‍लोबिन की मात्रा बढ़ती है। चुकंदर को आप सलाद, जूस या हलवा किसी भी रूप में ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि चुकंदर के सेवन से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) थकान और कमजोरी करता है दूर

ऐसा माना जाता है कि चुकंदर एनर्जी लेवल बढ़ाता है। इसके नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करते हैं जिससे कि शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंच पाती है और इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है। इसके अलावा, चुकंदर में आयरन होता है जो कि स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है।

2) खून की कमी होगी दूर

चुकंदर में बहुत अधिक आयरन होता है और आयरन की मदद से हीमाग्लूटनिन बनता है, जो कि रक्त का ही एक ऐसा हिस्सा होता है जो ऑक्सीजन और बहुत से पोषक तत्वों को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। चुकंदर के यही आयरन तत्व एनीमिया से लड़ने में मदद करते हैं।

3) हड्डियां बनती है मजबूत

चुकंदर में मिनरल सिलिका मौजूद होता है। इस तत्व की वजह से शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। कैल्शियम दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। दिन में एक ग्लास चुकंदर का जूस पीने से आप ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों व दांतों की दूसरी समस्याओं से बच सकते हैं।

4) ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

चुकंदर नाइट्रेट्स का एक अच्छा स्रोत है, इसका सेवन किए जाने पर ये नाइट्राइट्स और नाइट्रिक ऑक्साइड्स गैस में बदल जाता है। ये दोनों तत्व धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने ये भी पाया है कि हर रोज 500 ग्राम चुकन्दर खाने से लगभग 6 घंटे में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर घट जाता है।

5) कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

चुकंदर में काफी मात्रा में फाइबर, फ्लेवेनॉइड्स और बेटासायनिन होता है। बेटासायनिन की वजह से ही चुकंदर का रंग लाल-बैंगनी होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण कम करने में मदद करता है जिसकी वजह से यह धमनियों में जमता नहीं है। इससे दिल के दौरे का जोखिम कम हो जाता है।

6) डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज के मरीज चुकंदर खाकर अपने मीठे की तलब मिटा सकते हैं। ये आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता क्योंकि ये ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है। ये खून में बहुत धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और इसका फैट-फ्री होना भी इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए परफेक्ट वेजिटेबल बनाता है।

7) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

चुकंदर के पत्तों में मौजूद विटामिन ए से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये वाइट ब्लड सेल के उत्पादन में सुधार करता है। 

8) त्वचा पर लाता है निखार

केवल एक कप चुकंदर के पत्तों की सब्जी खाने से आपकी रोजाना की विटामिन सी की 30 फीसदी कमी पूरी होती है। ये कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है  और त्वचा को स्वच्छ, स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

Web Title: Health and diet tips for men and women : Health benefits of beetroot to beat anemia, strong bones, diabetes control

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे